कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 203 रन बनाए, जिसके जवाब में KKR की टीम 163 रन पर सिमट गई। केएल राहुल ने बल्ले से कमाल किया, वहीं कुलदीप यादव ने गेंद से मैच पलटने का काम किया।

Advertisement

कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स के आखिरी मैच में KKR के खिलाफ अपनी पुरानी लय में लौट आए। अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलते हुए कुलदीप काफी जोश में थे और लगभग हैट्रिक ले ही ली थी, लेकिन विकेटकीपर अभिषेक पोरेल ने ऐसी गलती कर दी जिसे शायद ही वो कभी भूल पाएंगे। उन्होंने कुलदीप की हैट्रिक बॉल पर आसान सा कैच छोड़ दिया जिससे वो हैट्रिक नहीं ले पाए और उसके बाद उनका गुस्सा अपने चरम पर देखने को मिला।

Advertisement

कुलदीप ने लगातार दो गेंदों पर विकेट ले लिए थे। उन्होंने पूरी तरह से सेट अजिंक्य रहाणे और फिर रिंकू सिंह को पहली ही गेंद पर बिना कोई रन बनाए आउट कर दिया था। इसके बाद हैट्रिक वाली गेंद पर, उन्होंने तेजस्वी दहिया के बल्ले का किनारा भी लगवाया, लेकिन अभिषेक पोरेल ने वो कैच छोड़ दिया। कैच छूटने पर कुलदीप यादव की निराशा साफ झलक रही थी औऱ वो पोरेल से पूरी तरह निराश थे। उनके गुस्से वाला वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि DC ने अपने लीग अभियान का अंत शानदार तरीके से किया। उन्होंने 204 रनों के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए सीज़न की अपनी सातवीं जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर रहे। KKR उनके ठीक नीचे, सातवें स्थान पर रहा। अब अगले सीजन के लिए दोनों ही टीमों में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं खासकर अगर दोनों ही टीमें अपने कप्तान बदल दें तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार