India vs Ireland 1st T20I: भारत के ओपिनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने शुक्रवार (26 जून) को आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में तूफानी पारी से इतिहास रच दिया। अभिषेक ने 20 गेंदों में 250 की स्ट्राईक रेट से 50 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के जड़े। इस दौरान उन्होंने 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
तोड़ा सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड
भारत के लिए 250 या उससे ज्यादा की स्ट्राईक रेट से सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में अभिषेक टॉप पर पहुंच गए हैं। यह तीसरी बार है जब उन्होने यह कारनामा किया औऱ इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव (दो बार) को पीछे छोड़ा।
फिल सॉल्ट को छोड़ा पीछे
आय़रलैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अभिषेक तीसरे नंबर पर आ हैं। इस लिस्ट में उन्होंने फिल सॉल्ट को पछाड़ा, जिन्होंने 2025 में आयरलैंड के खिलाफ 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।
आयरलैंड के खिलाफ सबसे तेज़ T20I अर्धशतक (गेंदों के आधार पर)
17 स्टीफन मायबर्ग सिलहट 2014
18 लिटन दास चट्टोग्राम 2023
19 अभिषेक शर्मा बेलफ़ास्ट 2026
20 फिल सॉल्ट मालाहाइड 2025
गौरतलब है कि इस मुकाबले में आय़रलैंड ने भारत को 34 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। यह पहली बार है जब इंटरनेशनल क्रिकेट में आयरलैंड ने भारत को मात दी है।
Also Read: LIVE Cricket Score
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आयरलैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर ऑलआउट हो गई।