IND vs SA 5th T20: भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) शुक्रवार, 19 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद टी20 में 21 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हुए। एक समय अभिषेक को बैटिंग करता देख ऐसा लग रहा था कि वो कम से कम हाफ सेंचुरी जरूर ठोकेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और इसी के साथ उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) का एक बेहद ही खास टी20 रिकॉर्ड तोड़ने का मौका भी खो दिया।

Advertisement

दरअसल, इस मुकाबले में अगर अभिषेक शर्मा सिर्फ 13 रन और बना लेते तो वो महान बल्लेबाज़ विराट कोहली का 9 साल पुराना महारिकॉर्ड तोड़कर एक कलेंडर ईयर में बतौर भारतीय सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाते, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए और उनके हाथों से ये सुनहरा मौका निकल गया।

Advertisement

जान लें कि साल 2016 में विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में धमाल मचा दिया था और 31 मैचों की 29 पारियों में 89.66 की औसत से 1614 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 14 अर्धशतक जड़े थे। बात करें अगर अभिषेक शर्मा की वो विराट के खास रिकॉर्ड के बेहद करीब गए और उन्होंने साल 2025 में 41 मैचों की 40 पारियों में 3 शतक और 9 अर्धशतक ठोकते हुए 1602 रन जोड़े। 

एक कलेंडर ईयर में बतौर भारतीय टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

विराट कोहली - 1614 रन (साल 2016)
अभिषेक शर्मा - 1602 रन (साल 2025)
सूर्यकुमार यादव - 1503 रन (साल 2022)
सूर्यकुमार यादव - 1338 रन (साल 2023)
यशस्वी जयसवाल - 1297 रन (साल 2023)

बात करें अगर भारत और साउथ अफ्रीका के पांचवें टी20 मुकाबले की तो यहां मेजबान टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन के साथ मैदान पर उतरी है। उन्होंने हर्षित राणा, कुलदीप यादव और शुभमन गिल की जगह जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, और संजू सैमसन को कॉम्बिनेशन में शामिल किया है। बताते चलें कि शुभमन गिल चोटिल हैं। दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका ने एनरिक नॉर्खिया की जगह जॉर्ज लिंडे को प्लेइंग इलेवन में जोड़ा है।

Advertisement

ऐसी है दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार