सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में धमाकेदार बल्लेबाज़ी करते हुए चेन्नई के गेंदबाज़ों की धज्जियां उड़ा दीं। वहीं इस दौरान उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट के एक ओवर में ही 25 रन कूट डाले, जिसमें चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिली। 

Advertisement

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शनिवार (18 अप्रैल) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जबरदस्त तूफान मचा दिया। उन्होंने पावरप्ले के दौरान ऐसी बल्लेबाज़ी की, जिसके सामने चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज़ पूरी तरह बेबस नजर आए।

अभिषेक शर्मा पहले से ही लय में दिख रहे थे और उन्होंने लगातार बाउंड्री लगाकर दबाव बना रखा था। चौथे ओवर की आखिरी दो गेंदों पर चौके जड़ने के बाद उन्होंने पांचवें ओवर में मैथ्यू शॉर्ट को निशाने पर लिया।

ओवर की शुरुआत में ट्रेविस हेड ने सिंगल लेकर अभिषेक को स्ट्राइक दी और फिर जो हुआ, वह देखने लायक था। अभिषेक ने लगातार तीन चौके जड़े और फिर ओवर की आखिरी दो गेंदों पर दो जबरदस्त छक्के ठोक दिए। इस तरह उन्होंने एक ही ओवर में कुल 25 रन बटोर लिए। वहीं इस आक्रामक बल्लेबाज़ी के चलते अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

VIDEO:

अभिषेक ने इस मुकाबले में 22 गेंदों में 59 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उन्होंने ट्रेविस हेड (23) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 35 गेंदों में 75 रन की तेज़ साझेदारी की, जिससे टीम को मजबूत शुरुआत मिली।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो अभिषेक की शानदार पारी के बाद हेनरिक क्लासेन ने 39 गेंदों में 59 रन बनाकर जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी। इन पारियों के दम पर SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के सामने 195 रन का लक्ष्य रखा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार