टी-20 वर्ल्ड कप का 25वां मुकाबला अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच 28 अक्टूबर(शुक्रवार) को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

Advertisement

AFG vs IRE: Match Preview

अफगानिस्तान का पिछला मैच बारिश के कारण धूल गया था, वहीं इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में इब्राहिम जादरान ने 32 रन बनाए थे, वहीं उस्मान गनी ने 30 रनों की पारी खेली थी। अफगानी बल्लेबाज़ मैच में फ्लॉप रहे थे।

इंग्लैंड के खिलाफ अफगानिस्तान के गेंदबाज़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। 113 रनों के स्कोर का बचाव करते हुए राशिद खान, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूक, और फरीद अहमद ने एक-एक विकेट चटकाया था। अफगानी टीम की गेंदबाज़ी उनकी ताकत लग रही है। 

आयरलैंड ने टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर किया है। पिछले मैच में उन्होंने इंग्लैंड को 5 रनों से हराया था। स्टार बल्लेबाज़ पॉल स्टर्लिंग ने टीम के लिए अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। स्टर्लिंग के बैट से अब तक 5 मैचों में 122 रन निकले हैं। लोर्कन टकर(120), कर्टिस कैंपर(119), और एंड्रयू बलबिरनी(117) के बल्ले से भी रन निकले हैं। पिछले मैच में कप्तान बलबिरनी ने 62 रनों की पारी खेली थी।

आयरिश गेंदबाज़ों ने भी टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। जोशुआ लिटिल ने अब तक 5 मैचों में 6 विकेट चटकाए हैं। वहीं जॉर्ज डेलानी ने 4 विकेट अपने नाम किए हैं। मार्क अडायर और सिमी सिंह ने 3-3 विकेट झटके हैं। वहीं मैकार्थी और कर्टिस कैंपर ने 2-2 विकेट हासिल किए हैं। सभी गेंदबाज़ों के नाम विकेट रहे हैं।

AFG vs IRE: Match Details

दिन – शुक्रवार, अक्टूबर 28, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार दोपहर 09:30 बजे
वेन्यू – मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड

AFG vs IRE: Match Prediction 

दोनों टीमों के बीच एक कांटेदार मुकाबला देखने को मिल सकता है। आयरलैंड इंग्लैंड को हराकर अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलने वाली है, ऐसे में आयरलैंड मुकाबले में फेवरेट रहेगी।

AFG vs IRE: Head-to-Head

कुल – 23
अफगानिस्तान – 16
आयरलैंड – 06
टाई - 01

AFG vs IRE: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को हॉटस्टार(ओटीटी) पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

AFG vs IRE: Team News

दोनों ही टीमों के सभी खिलाड़ी मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे।

AFG vs IRE: Probable Playing XI

अफगानिस्तान: हजरतुल्लाह ज़ज़ई, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, उस्मान गनी, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), अज़मतुल्लाह ओमरजाई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद, फजलहक फारूक

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बलबिरनी (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलनी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, फिओन हैंड, जोश लिटिल

AFG vs IRE: Fantasy XI

विकेटकीपर: लोर्कन टकर
बल्लेबाज: एंड्रयू बलबिर्नी, उस्मान गनी, नजीबुल्लाह जादरान, हजरतुल्लाह ज़ज़ई
ऑलराउंडर: कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, अज़मतुल्लाह ओमरजाई
गेंदबाज: राशिद खान, फजलहक फारूकी, जोशुआ लिटिल

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार