भारत और अफगानिस्तान (India vs Afghanistan) के बीच वनडे सीरीज शुरू होने से ठीक पहले मेहमान टीम को बड़ा झटका लगा है। युवा बल्लेबाज दरविश रसूली (Darwish Rasooli) निजी कारणों के चलते टीम कैंप छोड़कर अपने घर लौट गए हैं।

Advertisement

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज शनिवार (13 जून) से धर्मशाला में होने जा रहा है। इसके बाद दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ और तीसरा मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। लेकिन सीरीज शुरू होने से ठीक एक दिन पहले अफगानिस्तान की टीम को बड़ा झटका लगा है।

Advertisement

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान के युवा टॉप ऑर्डर बल्लेबाज दरविश रसूली के पिता का निधन हो गया है। इस दुखद खबर के बाद यह 26 वर्षीय बल्लेबाज धर्मशाला से सीधे अपने घर लौट गए हैं। ऐसे में वह भारत के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

हालांकि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। दरविश रसूली के अचानक टीम से अलग होने से अफगानिस्तान की तैयारियों को भी झटका लग सकता है।

दरविश रसूली इस सीरीज में अपने वनडे इंटरनेशनल डेब्यू की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन डेब्यू से पहले ही उनके जीवन में यह दुखद घटना घट गई। रसूली ने अब तक अफगानिस्तान के लिए 28 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 515 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से चार अर्धशतक भी निकले हैं।

घरेलू क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। उन्होंने 30 फर्स्ट क्लास मैचों में 2681 रन बनाए हैं। इसके अलावा 71 लिस्ट ए मुकाबलों में उनके नाम 3022 रन दर्ज हैं, जबकि 92 टी20 मैचों में वह 2004 रन बना चुके हैं। यही वजह है कि उन्हें अफगानिस्तान क्रिकेट का एक उभरता हुआ सितारा माना जाता है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान का स्क्वाड:
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, अल्लाह गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार