आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की टीम लगातार 6 मुकाबले हार चुकी है और इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि इस सीज़न रोहित शर्मा की टीम काफी खराब खेली है। मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि उनकी टीम ने आईपीएल 2022 में अब तक खराब प्रदर्शन किया है। लेकिन बुमराह को अभी भी लगता है कि उनकी टीम अभी भी टूर्नामेंट में वापसी कर सकती है।

Advertisement

अगर मुंबई और लखनऊ के बीच मुकाबले की बात करें तो मुंबई ने टॉस जीता और लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला किया और रोहित शर्मा का ये फैसला बिल्कुल गलत साबित हुआ क्योंकि पहले बल्लेबाज़ी करते हुए लखनऊ ने केएल राहुल के शानदार शतक के दम पर 199 रन बनाए। इसके बाद जीत के लिए 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई 181 रन ही बना पाई और 18 रन से लगातार अपना छठा मुकाबला हार गई।

Advertisement

लखनऊ के खिलाफ हार के बाद बुमराह ने कहा, “सर, जीवन समाप्त नहीं हुआ है, कल फिर से सूरज निकलेगा। यही क्रिकेट का खेल है, किसी को जीतना है, किसी को हारना है। हमने जीवन में सब कुछ नहीं खोया है, किसी को जीतना है, किसी को हारना है। हमने अभी-अभी एक क्रिकेट मैच गंवाया है। तो, यही भावना हमारी क्रिकेट टीम में है, कोई भी हमारी तरह निराश नहीं है। बाहर से कोई भी हमारे द्वारा की गई कड़ी मेहनत और लड़ाई को नहीं देख सकता है।"

आगे बोलते हुए बुमराह ने कहा, “बहुत सारे मैच और थोड़े से भाग्य के साथ हम यहां हैं। मैं इससे कतरा नहीं रहा हूं। हम अच्छा नहीं खेले और टेबल पर वो दिख रहा है। बाकी मैचों में हम फिर से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और बेहतर टीम बनने की कोशिश करेंगे।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार