IPL 2021: संन्यास के बाद धोनी को महान फिनिशर में से एक के तौर पर किया जाएगा याद, पोंटिंग ने बताई वजह

Updated: Mon, Oct 11 2021 17:00 IST
Cricket Image for IPL 2021: संन्यास के बाद धोनी को महान फिनिशर में से एक के तौर पर किया जाएगा याद, प (Image Source: Google)

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चार विकेट से हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सराहना करते हुए कहा है कि इसमें कोई शक नहीं कि धोनी महान फिनिशरों में से एक हैं।

धोनी के लिए यह सीजन बल्लेबाजी के लिहाज से कठिन रहा और कई लोगों को लगा था कि अब धोनी का बैकसीट में बैठने का समय आ गया है। लेकिन धोनी ने अपने स्टाइल में अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ छह गेंदों पर 18 रन बनाए और टीम को फाइनल में पहुंचाया।

पोंटिंग ने कहा, "धोनी महान बल्लेबाजों में से एक हैं और इसमें कोई शक नहीं है। हम डगआउट में बैठकर सोच रहे थे कि अब रवींद्र जडेजा आएंगे या धोनी। मुझे यकीन था कि धोनी आएंगे और मैच खत्म करने की कोशिश करेंगे।"

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

उन्होंने कहा, "हम जरूरत के हिसाब से मैच खत्म नहीं कर सके और आपको पता है कि अगर आपने मिस किया तो आपको इसकी कीमत चुकानी होगी। धोनी लंबे समय से ऐसा करते आए हैं और मुझे लगता है कि हमारे गेंदबाज थोड़ा मिस कर गए। जब वह संन्यास लेंगे तो उन्हें इस खेल के महान फिनिशर के रूप में याद किया जाएगा।"
 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें