आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रन के विशाल अंतर से हराते हुए टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। मुंबई को जीत दिलाने में तेज गेंदबाज आकाश मधवाल (Akash Madhwal) ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 3.3 ओवरों में मात्र 5 रन खर्च करते हुए 5 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाने में सफलता पायी। वहीं आकाश प्लेऑफ में 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए है। इस दौरान उन्होंने अनिल कुंबले के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वहीं उन्होंने कई रिकॉर्ड्स बनाये और कई तोड़े। आज हम आपको उन्हीं रिकॉर्ड्स के बारे में बताने जा रहे है।

Advertisement

आईपीएल में सबसे किफायती पांच विकेट हॉल

Advertisement

5/5 (इकॉनमी रेट: 1.4) - आकाश मधवाल (MI) बनाम LSG, चेन्नई, 2023

5/5 (इकॉनमी रेट: 1.57) - अनिल कुंबले (RCB) बनाम आरआर, केप टाउन, 2009

5/10 (इकॉनमी रेट: 2.50) - जसप्रीत बुमराह (MI) बनाम KKR, मुंबई DYP, 2022

आईपीएल प्लेऑफ में बेहतरीन गेंदबाजी 

Advertisement

5/5 - आकाश मधवाल (MI) बनाम LSG, चेन्नई, 2023

4/13 - डग बोलिंगर (CSK) बनाम डेक्कन चार्जर्स, मुंबई (DYP), 2010 SF

4/14 - जसप्रीत बुमराह (MI) बनाम DC, दुबई, 2020 क्वालीफायर 1 

Advertisement

4/14 - धवल कुलकर्णी (GL) बनाम RCB, बेंगलुरु, 2016 क्वालीफायर 1 

आईपीएल में बेहतरीन गेंदबाजी के आंकड़े 

6/12 - अल्जारी जोसेफ (MI) बनाम SRH, हैदराबाद, 2019

Advertisement

6/14 - सोहेल तनवीर (RR) बनाम CSK, जयपुर, 2008

6/19 - एडम ज़म्पा (RPS) बनाम SRH, विशाखापत्तनम, 2016

5/5 - अनिल कुंबले (RCB) बनाम RR, केप टाउन, 2009

Advertisement

5/5 - आकाश मधवाल (MI) बनाम LSG, चेन्नई, 2023

एक अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 

5/5 - आकाश मधवाल (MI) बनाम LSG, चेन्नई, 2023

Advertisement

5/14 - अंकित राजपूत (KXIP अब PBKS ) बनाम SRH, हैदराबाद, 2018

5/20 - वरुण चक्रवर्ती (KKR) बनाम DC, अबू धाबी, 2020

5/25 - उमरान मलिक (SRH) बनाम GT, मुंबई WS, 2022

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 182 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कैमरून ग्रीन ने बनाये। उन्होंने 23 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद 41 रन की पारी खेली। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 33 रन की पारी खेली। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 66 (38) रन की साझेदारी की। वहीं तिलक वर्मा ने 22 गेंद में 2 छक्कों की मदद से 26 रन बनाये। अंत में नेहल वढेरा ने तेजी से 12 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 23 रन का योगदान दिया। लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट नवीन उल हक ने लिए। उनके अलावा 3 विकेट यश ठाकुर के खाते में गए। एक विकेट मोहसिन खान भी लेने में सफल रहे। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम 16.3 ओवर में 101 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 40(27) रन मार्कस स्टोइनिस के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं काइल मेयर्स ने 18(13) और दीपक हुड्डा ने 15(13) रन का योगदान दिया। मुंबई की तरफ से आकाश मधवाल के अलावा क्रिस जॉर्डन और पीयूष चावला एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार