पर्थ, 13 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड के बल्लेबाज एलिस्टर कुक का कहना है कि उन्होंने अपने भविष्य पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। वाका मैदान पर होने वाला एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच कुक के अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट करियर का 150वां मैच होगा। वह गुरुवार से शुरू होने वाले टेस्ट में इस मुकाम को हासिल करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज होंगे। कुक 25 दिसम्बर को 33 साल के हो जाएंगे। 

Advertisement

कुक मौजूदा समय में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वह 149 मैचों में 11691 रन बना चुके हैं। 

बीबीसी ने कुक के हवाले से लिखा है, "जाहिर तौर पर हर टीम में चर्चा होती है, सीनियर खिलाड़ी अपने अगले कदम के बारे में चर्चा करते हैं।"

 

उन्होंने कहा, "मैं अभी इस बारे में कुछ नहीं कह सकता। मैंने अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया है।" हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

अभी तक हुए दो टेस्ट मैचों में कुक ने दो, सात, 37 और 16 के स्कोर किए हैं। वह बल्ले से टीम के लिए वो प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जैसे प्रदर्शन की उनसे उम्मीद थी। उनके पूर्व साथी केविन पीटरसन और आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जानसन ने भी हाल ही में कुक की आलोचना की थी।

Advertisement

इन बयानों पर कुक ने कहा, "दो मैचों में फैसले पर पहुंचना और इस तरह की टिप्पणी करना आसान होता है। मैंने 2014 से मिशेल जॉनसन को नहीं देखा। उनके लिए इस तरह के परिणाम पर फैसला लेना, सिर्फ खाली जगह को भरने जैसा है। मैंने बीते दिनों में काफी मेहनत की है। मैं अभी भी रनों का भूखा हूं।"

PHOTO: Twitter

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार