Amelia Kerr Catch in WPL 2025: पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) ने मंगलवार को यहां कोटांबी स्टेडियम में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पांचवें मुकाबले में गुजरात जायंट्स को 23 गेंद शेष रहते पांच विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 120 रन बनाए जवाब में मुंबई ने 16.1 ओवर में पांच विकेट पर 122 रन बनाकर टूर्नामेंट में पहली जीत का स्वाद चखा।

Advertisement

इस मैच में मुंबई के लिए हेले मैथ्यूज स्टार रहीं जिन्होंने 3 विकेट लिए और बल्ले से भी 17 रनों का योगदान दिया लेकिन मैथ्यूज के साथ-साथ अमेलिया केर भी इस मैच में छाई रहीं और खेल के तीनों डिपार्टमेंट में उनका पूर्ण समर्पण देखने को मिला। सबसे पहले केर ने गेंद से दो विकेट चटकाए और दो शानदार कैच भी लपके। इन दो में से एक कैच तो ऐसा था जिसे आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे।

Advertisement

ये कैच गुजरात जायंट्स की पारी के चौथे ओवर में देखने को मिला जब एमआई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने हेले मैथ्यूज को गेंद दी और इस बेहतरीन ऑलराउंडर ने अपनी ऑफ स्पिन से हेमलता को आउट कर दिया। हालांकि, इस विकेट का श्रेय मैथ्यूज से ज्यादा अमेलिया केर को जाता है, जिन्होंने काफी दूरी तय करते हुए बाउंड्री के पास एक शानदार रनिंग कैच पकड़ा। उनके इस कैच का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

केर ने दो विकेट और दो कैच के अलावा बल्ले से भी 19 रनों का योगदान दिया। मुंबई की टीम की दो मैचों में ये पहली जीत है और अब हरमनप्रीत कौर की टीम चाहेगी कि इस जीत के मूमेंटम को आगे आने वाले मैचों में भी बरकरार रखा जाए। वहीं, गुजरात के लिए आगे की राह काफी मुश्किल नजर आ रही है। ये टीम तीन में से दो मैच हार चुकी है और एक और हार इस टीम के आगे बढ़ने की उम्मीदों के लिए झटका साबित हो सकती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार