21 सितंबर,(CRICKETNMORE)। अमित मिश्रा की कहर बरपाती गेंदबाजी की बदौलत हरियाण ने विजय हजार ट्रॉफी में ग्रुप सी के मुकाबले में असम की टीम को 8 विकेट से हरा दिया। असम के 81 रनों के जवाब में हरियाणा ने 11.2 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया।
Advertisement
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी असम की टीम के लिए रियान पराग (24) और परवेज अजीज ने मिलकर पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े। लेकिन परवेज के आउट होते ही पूरा बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ा गया और 10 ओवर सिर्फ 42 रन में ही आउट हो गए।
Advertisement
हरियाणा के लिए अमित ने 10 ओवरों में सिर्फ 13 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अरुण चपराण ने दो और राहुल तेवतिया ने एक विकेट हासिल किया।
इसके जवाब में हरियाणा ने हर्षल पटेल (37) और शुभम रोहिल्ला (31*) की बदौलत सिर्फ 11.2 ओवर में ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।