9 नवंबर। विराट कोहली ने अपना 31वां बर्थडे अपनी खूबसूरत वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ भूटान की खूबसूरत वादियों में मनाया। कोहली और अनुष्का की फोटो भूटान से काफी वायरल हुई।
Advertisement
वहीं वोग मैगजीन में अनुष्का शर्मा का एक इंटरव्यू छपा है जिसमें वो अपनी पति विराट कोहली को लेकर बयान देती हुई नजर आईं हैं।
Advertisement
खासकर इस इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के साथ समय गुजारने को लेकर बात कर रही हैं। अनुष्का ने इंटरव्यू में कहा है कि मैं विराट की जैकेट और टी- शर्ट पहनती हूं। अनुष्का ने कहा कि जब वो ऐसा करती हैं तो काफी खुश होती हैं और अच्छा महसूस करती हैं।
गौरतलब है कि 2 साल पहले इटली में जाकर अनुष्का शर्मा और कोहली ने शादी की थी। इस समय क्रिकेट जगत में विराट - अनुष्का पॉपुलर कपल में गिने जाते हैं।