Australia vs England 1st T20 Match Prediction: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार, 21 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:45 बजे से शुरू होगा।

गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2024 में कार्डिफ के ग्राउंड पर खेला गया था। इसमें इंग्लैंड ने 19 ओवर में 194 रनों का लक्ष्य हासिल करके ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराया था। ये मुकाबला एक तीन मैचों की सीरीज का हिस्सा था जो कि 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी।

AUS vs ENG 1st T20: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 21 नवंबर 2026
समय - 01:45 PM IST
वेन्यू - MCG, मेलबर्न

Melbourne Cricket Ground, Melbourne Pitch Report

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) की पिच पर तेज गेंदबाज़ों को शुरुआती ओवरों में अच्छी उछाल और गति मिलती है। हालांकि, पिच के स्थिर होने के बाद बल्लेबाज़ों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है। स्पिन गेंदबाज़ों को यहां ज्यादा मदद नहीं मिलती। मैदान की बड़ी बाउंड्री के कारण बल्लेबाज़ों को चौके-छक्के लगाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है। यहां अब तक 28 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 16 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते। यहां T20I में पहली पारी का औसत स्ोकर 140 रन रहा है।

AUS vs ENG T20 Head To Head Record

कुल - 26
ऑस्ट्रेलिया - 12
इंग्लैंड - 12
बेनतीजा - 02

AUS vs ENG 1st T20 : Where to Watch?

ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच होने सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर इन्जॉय कर सकते हो।

AUS vs ENG 1st T20: Player to Watch Out For

ऑस्ट्रेलिया की टीम से मिचेल मार्श, टिम डेविड और महली बियर्डमैन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर इंग्लिश टीम की तो टॉम बैंटन, फिल साल्ट और जेमी ओवरटन अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Australia vs England 1st T20 Probable Playing XI

Australia T20 Probable Playing XI: मिचेल मार्श (कप्तान), सैम हार्पर (विकेटकीपर), मिचेल ओवेन, जोएल डेविस, टिम डेविड, निखिल चौधरी, जैक एडवर्ड्स, जेवियर बार्टलेट, बेन डवारशुइस/महली बियर्डमैन, एडम जाम्पा, स्पेंसर जॉनसन।

England T20 Probable Playing XI: फिल साल्ट (विकेटकीपर), एन्यूरिन डोनाल्ड, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जॉर्डन कॉक्स, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, सैम करन, ल्यूक वुड, हेनरी क्रोकोम्ब/एडी जैक, लियाम डॉसन/आदिल राशिद।

Australia vs England Today's Match Prediction

इस टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

AUS vs ENG 1st T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, AUS vs ENG Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Australia vs England Match Preview

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार