मेलबर्न टेस्ट में जीत के बाद तीन दिनों के आराम और मौज-मस्ती के उपरांत भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार को सिडनी में कठिन होते हालात के बीच शनिवार से तीसरे टेस्ट मैच के लिए अभ्यास शुरू करेगी।

Advertisement

भारतीय टीम अभी मेलबर्न में ही है और शनिवार तथा रविवार को यहीं अभ्यास करने के बाद यह सिडनी रवाना होगी, जहां कोरोना के कारण हालात फिर से खराब होते दिख रहे हैं। ऐसी आशंका है कि तीसरा टेस्ट दर्शकों के बगैर ही खेला जाए।

Advertisement

इस हालात को देखते हुए दोनों टीमों अभी मेलबर्न में हैं, जहां हालात सामान्य हैं। सिडनी में दूसरी ओर, कोरोना सम्बंधी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन हो रहा है और अब तो मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है।

ऐसे में भारतीय टीम खुले में कुछ समय बिताना चाहती है और खिलाड़ी आउटिंग के लिए मेलबर्न शहर में जा सकते हैं।

दोनों टीमें चार जनवरी को सिडनी जाएंगी, जहां दोनों के लिए हालात कठिन होने वाले हैं। सिडनी क्रिकेट मैदान के आसपास के इलाकों मे अलर्ट है और ऐसे में खिलाड़ियों को सख्त कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना पड़ सकता है।

सिडनी में 31 दिसंबर को 10 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं। इससे दो सप्ताह में पॉजिटिव मामलों की संख्या 170 हो गई है।

Advertisement

चैनल-9 की रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरा टेस्ट एससीजी पर बिना दर्शकों के खेले जाने की बात भी की जा रही है।

नाइन न्यूज सिडनी की रिपोर्ट के मुताबिक, "बल्यू माउंटेन, इलावारा कोविड से काफी ज्यादा प्रभावित हैं।"

एससीजी से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बेराला और स्मिथफील्ड अलर्ट पर हैं।

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है, "मास्क पहनना अनिवार्य करने की चर्चाएं हैं और सात तारीख से शुरू हो रहे मैच में दर्शकों को न बुलाने की बात भी की जा रही है। यह होता है कि नहीं यह देखना होगा। हमें दिन में बाद में न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर से पता चलेगा। लेकिन आंकड़े काफी अहम हैं, 2020 के आखिरी दिन में 10 मामले सामने आए हैं।"

रिपोर्ट में कहा गया है, "बीते दो सप्ताह में मामले जीरो से 170 तक पहुंचे हैं और यह काफी बड़ी बात है। हम ब्लू माउंटेन और इलावारा की बात कर रहे हैं।"

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि इस सप्ताह पुष्टि कर दी थी कि तीसरा टेस्ट सिडनी में ही होगा। उसे हालांकि दर्शकों के आंकड़ों के बारे में अभी तक जानकारी नहीं दी है। सीए ने ब्रॉडकास्टिंग स्टाफ में भी कटौती करने का फैसला किया है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार