India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान मोहम्‍मद सिराज के साथ नस्लीय टिप्पणी की गई थी। इस घटना की चौतरफा आलोचना हो रही है अब इस पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है। एक भारतीय प्रशंसक ने दावा किया है कि भीड़ द्वारा सिराज पर किसी भी तरह की नस्लीय टिप्पणी नहीं की गई थी। 

Advertisement

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के साथ बातचीत के दौरान इस घटना के चश्मदीद प्रतीक केलकर ने कहा है कि उस पूरे वाक्ये के दौरान सिराज केवल इसलिए चिढ़ गए थे क्योंकि कैमरून ग्रीन ने पिछले ओवर में उनकी गेंद पर दो छक्के मारे थे। क्राउड में से किसी ने भी उन्हें कुछ गलत नहीं कहा था बल्कि सब कह रहे थे कि सिडनी में आपका स्वागत है सिराज।

Advertisement

प्रतीक केलकर ने कहा, 'जिन लोगों को शक के आधार पर मैदान से बाहर निकाला गया था हम लगातार उनका समर्थन कर रहे थे जिसके चलते हमें भी मैदान से बाहर निकाल दिया गया था। हालांकि किसी को कुछ नहीं हुआ और सिर्फ मैदान से बाहर निकाला गया था। उन्होंने सिर्फ इतना कहा, 'देखो, हम कहानी के दो पहलू सुन रहे हैं। किसी की गिरफ्तारी नहीं हो रही है लेकिन आपको अब मैदान में वापस नहीं आना है।'

बता दें कि सिडनी टेस्ट के दौरान शनिवार और रविवार के दिन नस्लवादी टिप्पणी की गई थी। दूसरे सत्र में जब सिराज बाउंड्री के पास तैनात थे तब उनपर नस्लवादी टिप्पणी की गई थी। सिराज ने तुरंत कप्तान अजिंक्य रहाणे को इस बारे में जानकारी दी और रहाणे ने अम्पायर पॉल राफेल को इस बारे में बताया। पॉल ने बिना देरी किए मैच रेफरी को घटना से अवगत करवाया जिसके बाद पुलिस द्वारा 6 लोगों को मैदान के बाहर ले जाया गया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार