भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस. लक्ष्मण ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर भारतीय खिलाड़ियों पर दर्शकों द्वारा की गई नस्लीय टिप्पणियों पर नराजगी जताई है। भारतीय टीम ने रविवार को एक बार फिर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई।

Advertisement

मैच के चौथे दिन भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शिकायत की जिसके बाद मैच रोका गया। अंपायरों और सुरक्षा अधिकारियों ने मिलकर फैसला लिया और दर्शक दीर्घा में बैठे छह लोगों को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।

Advertisement

लक्ष्मण ने ट्वीट किया, "एससीजी में जो हुआ वो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। यह फालतू चीज बर्दाश्त नहीं। मैदान पर खिलाड़ी को गाली देने का मतलब आज तक समझ नहीं आया। अगर आप यहां मैच देखने नहीं आए हैं और सम्मानजनक व्यवहार नहीं कर सकते तो कृपया माहौल खराब करने नहीं आइए।"

यह मामला ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के 86वें ओवर का है। सिराज सीमारेखा पर फील्डिंग कर रहे थे। तभी वह कप्तान अजिंक्य रहाणे के पास गए और इस मामले को उठाते हुए कहा कि कुछ दर्शक उन पर अभ्रद भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।

इसके बाद रहाणे स्कावयर लेग अंपायर पॉल राइफल के पास गए और शिकायत की। खिलाड़ी मैदान पर घेरा बनाकर खड़े हो गए और फिर सुरक्षा अधिकारियों ने स्टैंड्स में जाकर छह ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों को वहां से हटाया।

इससे पहले शनिवार को भी भारतीय खिलाड़ियों को नस्लीय टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की इंटिग्रिटी यूनिट के मुखिया सीन कैरोल ने कहा है कि जिन लोगों ने बुमराह और सिराज पर नस्लीय टिप्पणी की है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने कैरोल के हवाले से लिखा है, "क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस खराब व्यवहार की कड़े से कड़े शब्दों में निंदा करती है। अगर आप नस्लीय टिप्पणी करते हैं तो आपका ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में स्वागत नहीं हैं।"

उन्होंने कहा, "सीए शनिवार को एससीजी पर हुए मामले में आईसीसी की जांच का इंतजार कर रही है। एक बार जब वह लोग पहचान लिए जाएंगे तो सीए उनके खिलाफ सख्त कदम उठाएगी।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार