डेनियल क्रिश्चियन (15 गेंदों में 39 रन) की तूफानी पारी और मिचेल स्वेपसन (3/12) की किफायती गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार (7 अगस्त) को शेरे-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में बांग्लादेश को 3 विकेट से हरा दिया। पांच मैचों की सीरीज में यह ऑस्ट्रेलिया की पहली जीत है। 

Advertisement

बांग्लादेश के 104 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने एक ओवर बाकी रहते हुए 7 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरूआत खराब रही और 24 रन के कुल स्कोर पर सौम्या सरकार के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे, जिस कारण बांग्लादेश निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाए। मोहम्मद नईम ने सर्वाधिक 28 रनों की पारी खेली। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए स्वेपसन और एंड्रयू टाई ने 3-3 विकेट, जोश हेजलवुड ने 2 और एश्टन एगर ने 1 विकेट चटकाया।

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत भी खराब रही और कप्तान मैथ्यू वेड 3 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद क्रिश्चियन ने पारी को संभाला और 260 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में 1 चौके और 5 छक्कों की मदद से 39 रन बनाए। उन्होंने शाकिब अल हसन के एक ही ओवर में 5 छक्के जड़े। 

Advertisement

उनके पवेलियन लौटने के बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी लड़खड़ा गई। लेकिन निचले क्रम में एश्टन एगर ने 27 रनों की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दहलीज की पार कराई। 

शाकिब ने अपने कोटे के 4 ओवरों में बिना कोई विकेट हासिल किए 50 रन लुटाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार