सिडनी, 5 फरवरी (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज डगलस बोलिंजर ने सोमवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया। बोलिंजर (36) ने साल 2009 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने कुल 12 टेस्ट मैच खेले और 25.92 के औसत से 50 विकेट लिए। 28 रन देकर पांच विकेट उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है।

Advertisement

बोलिंजर ने इसके अलावा कुल 39 वनडे मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया और कुल 62 विकेट हासिल किए। साथ ही वह नौ टी-20 मैचों में भी खेले और नौ विकेट लिए।क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

Advertisement

साल 2010 में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर बोलिंजर ने आईसीसी की सालाना टेस्ट और वनडे टीम में जगह बनाई।

बोलिंजर ने साल 2010 में हुई एशेज सीरीज में अपने करियर का अंतिम टेस्ट मैच खेला। इसके एक साल बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में अपने करियर का आखिरी वनडे मैच खेला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार