एडिलेड, 9 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| चेतेश्वर पुजारा (71) और अजिंक्य रहाणे (70) के अर्धशतकों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की अपनी दूसरी पारी में 303 नों का स्कोर खड़ा किया है। देखें पूरा स्कोरकार्ड
Advertisement
ए़डिलेड ओवल मैदान पर जारी मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को 323 रनों का टारगेट दिया है।
इस मैच में आस्ट्रेलिया के लिए स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन ने सबसे अधिक छह विकेट लिए। इसके अलावा, मिशेल स्टॉर्क ने तीन विकेट हासिल किए और जोश हेजलवुड को एक सफलता मिली।