Australia Women vs New Zealand Women Match Prediction, ICC Women's World Cup 2025: आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार, 01 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम, इंदौर में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:00 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी ODI मुकाबला साल 2024 में खेला गया था जिसे ऑस्ट्रेलिया वुमेंस ने 291 रनों का टारगेट डिफेंड करते हुए 75 रनों से जीता। जान लें कि इस मैच में न्यूजीलैंड वुमेंस की टीम 43.3 ओवर ही मैदान पर टिक पाई थी और 215 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

Advertisement

AU-W vs NZ-W, ICC Women's World Cup 2025: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 01 अक्टूबर 2025
समय - 03:00 PM IST
वेन्यू - होलकर स्टेडियम, इंदौर

Holkar Cricket Stadium, Indore  Pitch Report

आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा मुकाबला इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां ODI क्रिकेट में पहली इनिंग का औसत स्कोर 331 रन रहा है। इस मैदान पर अब तक सिर्फ 7 ODI खेले गए हैं जिसमें से 2 रन चेज और 5 रन डिफेंड करने वाली टीम ने जीते हैं।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि इंदौर के मैदान पर सर्वाधिक ODI स्कोर 418/5 रन बना है जो कि साल 2011 में भारतीय मेंस टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था। इस मुकाबले में 99.2 ओवर के खेल में कुल 683 रन बने थे और 15 विकेट गिरे थे।

AU-W vs NZ-W ODI Head To Head Record

कुल - 135
ऑस्ट्रेलिया - 102
न्यूजीलैंड - 31
बेनतीजा - 02

Advertisement

AU-W vs NZ-W, ICC Women's World Cup 2025: Where to Watch?

आईसीसी वुमेंस ODI वर्ल्ड कप 2025 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी ये मुकाबले इन्जॉय कर सकते हो।

AU-W vs NZ-W, ICC Women's World Cup 2025: Player to Watch Out For

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की टीम से फीबी लिचफील्ड और एश गार्डनर स्टार प्लेयर हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। बात करें अगर न्यूजीलैंड टीम तो अमेलिया केर और सोफी डिवाइन अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकती हैं।

Australia Women vs New Zealand Women Probable Playing XI

Australia Women Probable Playing XI: एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एश गार्डनर, एन्नाबेल सदरलैंड, ताहलिया मैकग्राथ, जॉर्जिया वेयरहैम, मेगन शुट्ट, अलाना किंग, किम गार्थ।

Advertisement

New Zealand Women Probable Playing XI: सुज़ी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन, ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज, जेस केर, लेया ताहुहु, रोज़मेरी मायर, ईडन कार्सन।

Australia Women vs New Zealand Women Today's Match Prediction

आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

Advertisement

AU-W vs NZ-W Match Prediction, AU-W vs NZ-W Pitch Report, AU-W vs NZ-W Predicted XIs, ICC Women's World Cup 2025, Today's Match AU-W vs NZ-W, AU-W vs NZ-W Prediction, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Australia Women vs New Zealand Women

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार