Australia Women vs Pakistan Women Match Prediction, ICC Women's World Cup 2025: आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का नवां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच बुधवार, 08 अक्टूबर को आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:00 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी ODI मुकाबला साल 2023 में खेला गया था जिसे ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 337 रनों का टारगेट डिफेंड करते हुए 101 रनों के बड़े अंतर से जीता। जान लें कि पाकिस्तानी वुमेंस टीम आज तक ऑस्ट्रेलिया को किसी भी ODI मैच में नहीं हरा सकी है। 

Advertisement

AUS-W vs PAK-W, ICC Women's World Cup 2025: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 08 अक्टूबर 2025
समय - 03:00 PM IST
वेन्यू - आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

R.Premadasa Stadium, Colombo  Pitch Report

आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का नवां मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर अब तक 180 ODI मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 99 रन डिफेंड और 69 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते। जान लें कि यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 233 रन रहा है।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि कोलंबो के मैदान पर आखिरी वनडे मुकाबला मौजूदा वर्ल्ड कप के दौरान ही भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था जो कि टीम इंडिया ने 248 रनों का लक्ष्य बचाते हुए 88 रनों से जीता। इस मैच में 93 ओवर के खेल में 406 रन बने और 20 विकेट गिरे।

AUS-W vs PAK-W ODI Head To Head Record

कुल - 16
ऑस्ट्रेलिया - 16
पाकिस्तान - 00

Advertisement

AUS-W vs PAK-W, ICC Women's World Cup 2025: Where to Watch?

आईसीसी वुमेंस ODI वर्ल्ड कप 2025 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी ये मुकाबले इन्जॉय कर सकते हो।

AUS-W vs PAK-W, ICC Women's World Cup 2025: Player to Watch Out For

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया टीम से एश गार्डनर और एन्नाबेल सदरलैंड स्टार प्लेयर हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। बात करें अगर पाकिस्तान टीम की तो सिदरा अमीन और डायना बेग अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकती हैं।

Australia Women vs Pakistan Women Probable Playing XI

Australia Women Probable Playing XI: एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एश गार्डनर, एन्नाबेल सदरलैंड, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनेक्स, अलाना किंग, किम गार्थ, डार्सी ब्राउन।

Advertisement

Pakistan Women Probable Playing XI:  मुनीबा अली, सदफ शमास, सिदरा अमीन, रमीन शमीम, आलिया रियाज, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), फातिमा सना (कप्तान), नतालिया परवेज, डायना बेग, नाशरा संधू, सादिया इकबाल।

Australia Women vs Pakistan Women Today's Match Prediction

आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के नवे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

Advertisement

AUS-W vs PAK-W Match Prediction, AUS-W vs PAK-W Pitch Report, AUS-W vs PAK-W Predicted XIs, ICC Women's World Cup 2025, Today's Match AUS-W vs PAK-W, AUS-W vs PAK-W Prediction, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Australia Women vs Pakistan Women

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार