Travis Head List A double century: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड सुर्खियों में हैं। ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया वनडे-कप में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक लगाया। साउथ ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलते हुए क्वींसलैंड के खिलाफ ट्रेविस हेड ने 127 गेंदों में 230 रन बनाए थे। वहीं इस पारी के दौरान ट्रेविस हेड ने 'मॉन्स्टर' छक्का लगाया जिसका वीडियो अब काफी पसंद किया जा रहा है।

Advertisement

43वें में जब ट्रेविस हेड 190 रन पर बल्लेबाजी कर रहे तब मैथ्यू कुहनेमैन से चूक हो गई। मैथ्यू कुहनेमैन की गेंद को ट्रेविस हेड ने भाप लिया और आगे बढ़कर छक्का जड़ दिया। यह छक्का काफी लंबा था और गेंद स्टेडियम पार चली गई जिसके बाद सड़क पर टहल रहे एक लड़के ने कैच लपका था।

Advertisement

लड़के द्वारा लिए गया कैच काफी शानदार था। वहीं अगर मैच की बात करें तो ट्रेविस हेड ने अपना दोहरा शतक महज 114 गेंदों में ही पूरा कर लिया था। ट्रेविस हेड ने 230 रनों की अपनी विस्फोटक पारी में 28 चौके और 8 छक्के लगाने का कारनामा किया था। गौर करने वाली बात यह है कि इस पारी के दौरान हेड ने 160 रन केवल चौके-छक्के से बनाए।

बता दें कि ट्रेविस हेड की विस्फोटक पारी के दमपर उनकी टीम ने 48 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 391 रन बनाए। हेड के अलावा टीम के ओपनर जैक वेदरल्ड ने भी 103 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली। इसके अलावा ट्रेविस हेड अब उन बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं जिनके नाम लिस्ट ए मैचों में एक से ज्यादा दोहरे शतक शामिल हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार