ओली पोप के शानदार शतक के दम पर इंग्लैंड ने हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में भारत के ख़िलाफ़ खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 316 रन बना लिये हैं। इसके साथ ही इंग्लैंड की बढ़त 126 रनों की हो गई है। तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने पर ओली पोप (148) और रेहान अहमद (16) नाबाद रहे।

Advertisement

पोप के इस जुझारू शतक की बदौलत इंग्लैंड ना सिर्फ मैच में वापस आ गया है बल्कि यहां से वो इस मैच को जीतने के बारे में भी सोच सकता है लेकिन अगर तीसरे दिन अक्षर पटेल ने एक बड़ी गलती ना की होती तो शायद ये मैच भारत तीसरे दिन ही जीत सकता था लेकिन अक्षर की एक गलती ने इंग्लैंड को मैच में जीवित कर दिया है।

Advertisement

दरअसल, हुआ ये कि अक्षर पटेल ने शतकवीर ओली पोप का आसान सा कैच टपका दिया। अक्षर ने पोप का कैच उस समय छोड़ा जब वो 110 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। पोप ने इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए अपनी पारी में 38 रन और जोड़कर अपने कुल स्कोर को 148 तक पहुंचा दिया। अब यहां से अगर चौथे दिन पोप जल्दी आउट नहीं होते हैं तो भारत इस टेस्ट में मुसीबत में नजर आ सकता है।

Also Read: Live Score

दूसरी पारी में पोप ने अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक जड़ा और 208 गेंदों में 17 चौक़ों की मदद से 148 रन बनाकर नाबाद रहे इसके अलावा इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने 47 रन और बेन फ़ोक्स ने 34 रन बनाए। भारत के लिए दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ने 2-2 विकेट, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिया। अब इस मैच की दिशा और दशा चौथे दिन तय हो सकती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार