9 अगस्त, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)।श्रीलंका के खिलाफ 12 अगस्त से पल्लेकेल में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए रविंद्र जडेजा की जगह ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। 

Advertisement

20 वर्षीय अक्षर ने भारत के लिए अब तक 30 वन डे इंटरनेशनल और सात 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। लेकिन उनका टेस्ट में डेब्यू करना अभी बाकी है। आईसीसी द्वारा बैन लगाए जाने के कारण रविंद्र जडेजा तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच नही खेल पाएंगे। बेवजह बल्लेबाज की तरफ गेंद फेंकने के चलते आईसीसी ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है।क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखिए PHOTOS

Advertisement

आगे पढ़ें पूरी खबर

 

 

रविंद्र जडेजा ने कोलंबो टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका की दूसरी पारी के 57वें ओवर के दौरान मलिंदा पुष्पककुमारा की तरफ खतरनाक थ्रो फेंका था। जबकि पुष्पककुमारा क्रीज के अंदर ही मौजूद थे। आईसीसी ने न आचार संहिता 2.2.8 के उल्लंघन का दोषी पाया और उनकी 50 फीसदी मैच फीस काट ली और साथ ही एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया। 

जडेजा ने अपनी गलती मानते हुए सजा को स्वीकार किया। 

Advertisement

भारतीय टीम इस प्रकार है

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्या रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, रिद्धिमान साहा, इशांत शर्मा, उमेश यादव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, अभिनव मुकुंद

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार