सुपर-12 का पांचवां मुकाबला बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के बीच सोमवार को होबार्ट में खेला जाएगा।

Advertisement

BAN vs NED: Match Preview

Advertisement

नीदरलैंड्स राउंड-1 में ग्रुप ए में थी, जहां उन्होंने तीन में से दो मैच जीतकर सुपर-12 में जगह प्राप्त की। राउंड-1 में मैक्स ओ'दाऊद टीम के टॉप स्कोरर रहे, उन्होंने तीन मैचों में 64.50 की औसत से 129 रन बनाए थे। लेकिन उनके अलावा टीम के दूसरे बल्लेबाज़ ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। बेस डी लीडे ने राउंडर-1 में कुल 58 और विक्रमजीत सिंह ने 56 रन बनाए। नीदरलैंड्स के बल्लेबाज़ों को अच्छा क्रिकेट खेलना होगा।

गेंदबाज़ों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। बेस डी लीडे ने 7 विकेट चटकाए हैं। पॉल वान मीकेरेन और फ्रेड क्लासेन ने 3-3 विकेट झटके हैं। टिम प्रिंगल और वेन डर मर्वे ने 2-2 विकेट अपने नाम किए हैं।

बांग्लादेश को वॉर्मअप मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम के बल्लेबाज़ अफगानिस्तान के खिलाफ फ्लॉप साबित हुए थे। मोसाद्देन हुसैन टॉप स्कोरर थे, जिन्होंने 33 गेंदों पर महज़ 29 रन बनाए थे। मिडिल ऑर्डर पूरी तरह एक्सपोज हो गया था। सौम्य सरकार, शाकिब अल हसन, अफिफ हुसैन और यासिर अली ने मिलकर दो रन बनाए थे।

गेंदबाज़ों का प्रदर्शन भी वॉर्मअप मैच में बहुत ज्यादा अच्छा नहीं रहा था। तस्कीन अहमद ने 3 विकेट चटकाए थे, वहीं हसन महमूद और शाकिब अल हसन ने दो-दो विकेट झटके थे। हालांकि इस दौरान शाकिब को विपक्षी बल्लेबाज़ों ने टारगेट किया था और उन्होंने 4 ओवर में 46 रन खर्चे थे।

Advertisement

BAN vs NED: Match Details

दिन – सोमवार, अक्टूबर 24, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार सुबह 09:30 बजे
वेन्यू – ओवल, होबार्ट

BAN vs NED: Match Prediction

Advertisement

बीते समय में बांग्लादेश का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। वहीं नीदरलैंड्स ने राउंड-1 में अच्छे मुकाबले जीते ऐसे में नीदरलैंड्स की टीम मुकाबले में फेवरेट रहेगी।
   
BAN vs NED Head-to-Head

कुल: 03
बांग्लादेश: 02
नीदरलैंड्स: 01

BAN vs NED: Where to Watch?

Advertisement

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को हॉटस्टार पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

BAN vs NED Team News

दोनों ही टीमों की तरफ से कोई भी नया अपडेट नहीं दिया गया है।

Advertisement

BAN vs NED Probable Playing XI

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शान्तो, सौम्य सरकार, लिटन दास (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन (कप्तान), मोसादेक हुसैन, मेहदी हसन मिराज, नुरुल हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, इबादत हुसैन, शोरफुल इस्लाम/नसुम अहमद

नीदरलैंड्स: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'दाऊद, बेस डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, टॉम कूपर, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), रूलोफ वैन डेर मेर्वे, टिम प्रिंगल, टिम वैन डेर गुग्टेन, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन

Advertisement

BAN vs NED Fantasy XI

विकेटकीपर- लिटन दास, स्कॉट एडवर्ड्स
बल्लेबाज- मैक्स ओडॉड, नजमुल हुसैन, विक्रमजीत सिंह
ऑलराउंडर- शाकिब अल हसन, बास डी लीडे
गेंदबाज- मुस्तफिजुर रहमान, वैन डेर मेर्वे, टिम प्रिंगल, मोसादेक हुसैन

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार