Bangladesh Women vs West Indies Women Dream11 Prediction, T20 World Cup 2024: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 13वां मुकाबला गुरुवार, 10 अक्टूबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में बांग्लादेश और वेस्ट इंडीज की टीमें आमने-सामने होगी। ये मैच भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप हेली मैथ्यूज को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में उन्होंने अब तक प्रभावित नहीं किया है, लेकिन ये कैरेबियाई खिलाड़ी वर्ल्ड की बेस्ट वुमेंस प्लेयर्स में से एक है। वो वेस्टइंडीज के लिए अब तक 98 टी20 इंटरनेशनल खेलकर 2357 रन बना चुकी हैं, वहीं इस दौरान उन्होंने 100 विकेट भी चटकाए हैं। गौरतलब है कि टी20 इंटरनेशनल में हेली मैथ्यूज का बेस्ट स्कोर 132 रन है, ऐसे में उन्हें कैप्टन के तौर पर चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप रितू रानी को चुन सकते हो। टूर्नामेंट में अब तक वो 2 मैचों में 4 विकेट चटका चुकी हैं।

BAN W vs WI W World Cup Match: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - शारजाह क्रिकेट स्टेडियम

BAN W vs WI W T20I Pitch Report

ये मुकाबला शारजाह क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। अब तक यहां कुल 54 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें से 32 पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। वहीं 22 रन चेज करते हुए जीते गए हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 141 रन रहा है। वहीं यहां सर्वाधिक टी20 स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 215 रन बना है जो कि अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच हुए मुकाबले के दौरान बना था।

BAN W vs WI W: लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी

ये मुकाबला आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाओगे। इसके अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी आप इस मुकाबला का लुफ्त उठा सकते हो।

BAN W vs WI W T20I Head to Head Record

कुल -  03
बांग्लादेश - 00
वेस्टइंडीज - 03

BAN W vs WI W T20I Dream11 Team

विकेटकीपर -  निगार सुल्ताना
बल्लेबाज - सोभना मोस्टरी
ऑलराउंडर - हेली मैथ्यूद (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, फाहिमा खातून, रितू रानी (उपकप्तान), चिनले हेनरी
गेंदबाज - अफी फ्लेचर, नाहिदा अख्तर, करिश्मा रामह्रैक, राबिया खान। 

Bangladesh Women vs West Indies Women Probable Playing XI

Bangladesh Women Probable Playing XI: दिलारा एक्टर, शाथी रानी, ​​सोभना मोस्टरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), ताज नेहर, शोरना अख्तर, रितु मोनी, फाहिमा खातून, राबिया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर।

West Indies Women Probable Playing XI : हेली मैथ्यूज (कप्तान), स्टेफनी टेलर, कियाना जोसेफ, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), डिएंड्रा डॉटिन, चिनले हेनरी, आलिया एलेने, चेडीन नेशन, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामह्रैक, अश्मिनी मुनिसर।

BAN W vs WI W T20I Dream11 Prediction, BAN W vs WI W Dream11 Team, Fantasy  Cricket Tips, BAN W vs WI W Pitch Report, Today Cricket Match Prediction, Today Match Prediction, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Bangladesh Women vs West Indies Women

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार