Shakib Al Hasan ruled out of T20 World Cup due to hamstring injury: सुपर 12 राउंड के अपने तीनों मुकाबले हार चुकी है बांग्लादेश क्रिकेट टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) चोट के कारण टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान फील्डिंग के दौरान शाकिब के हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। वह मैच के दौरान मैदान पर लंगड़ाते हुए दिखे थे।  बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शाकिब की जगह किसी और खिलाड़ी को टीम में शामिल ना करने का फैसला किया है।

Advertisement

शाकिब को ठीक होने में कितना समय लगेगा, फिलहाल इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है। वह नवंबर में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं। 

शाकिब ने इस वर्ल्ड कप में खेले गए 6 मैचों मे 11 विकेट चटकाए हैं और बल्लेबाजी में भी 131 रनों का योगदान दिया है। बता दें कि शाकिब के नाम टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। 

लगातार तीन हार के चलते बांग्लादेश टीम सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो गई है और वह अपना चौथा मैच मंगलवार (2 नवंबर) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ आबू धाबी में खेलेगी।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार