मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) की बेहतरीन गेंदबाजी और नजमुल हुसैन शांतो (Najmul Hossain Shanto) की पारी के दम पर बांग्लादेश ने ढाका में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इंग्लैंड के खिलाफ इस फॉर्मेट में बांग्लादेश की यह पहली द्विपक्षीय सीरीज जीत है। इंग्लैंड के 117 रन के जवाब में बांग्लादेश ने 18.5 ओवर में 6 विकेट गवांकर जीत हासिल कर ली। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरूआत अच्छी नहीं रही और 16 रन पर पहला झटका लगने के बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरे। लेकिन शांतो ने एक छोर संभाले रखा। शांतो ने 47 गेंदों में तीन चौकों की मदद से नाबाद 46 रन बनाए।

Advertisement

इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा सैम कुरेन ,मोईन अली और रेहान अहमद ने एक-एक विकेट चटकाया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की को 16 रन के कुल स्कोर पर ओपनिंग में प्रमोट किए गए डेविड मलान के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरने का सिलसला शुरू हो गया।  इंग्लैंड ने लिए बन डकेट के लिए सबसे ज्यादा 28 रन की पारी खेली। इसके अलावा ओपनिंग बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट ने 25 रन बनाए। इंग्लैंड के छह बल्लेबाज दहईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज ने 12 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अवाला तस्कीन अहमद,मुस्तफिजुर रहमान, कप्तान शाकिब अल हसन और हसम महमूद ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार