ढाका, 9 मार्च| सौम्य सरकार (नाबाद 62) और लिटन दास (59) के अर्धशतकों के बाद अपने गेंदबाजों के बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर मेजबान बांग्लादेश ने सोमवार को यहां शेर बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में जिम्बाब्वे को 48 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने दो मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

सौम्या सरकार को उनकी तूफानी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 200 रन का स्कोर बनाया और फिर जिम्बाब्वे को 19 ओवर में 152 रन पर आउट कर दिया।

जिम्बाब्वे के लिए तिनाशे कामुहुकाम्वे ने 28, कार्ल मुम्बा ने 25 और कप्तान सीन विलियम्स, रिकमंड मुतुम्बामी और डोनाल्ड तिरिपाना ने 20-20 जबकि सिकंदर रजा ने 10 रन बनाए।

बांग्लादेश की ओर से अमिनुल इस्लाम और मुस्तफीजुर रहमान ने तीन-तीन जबकि सैफुल इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन और आफिफ हुसैन ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले, बांग्लादेश ने तीन विकेट पर 200 रन का विशाल स्कोर बनाया। मेजबान टीम के लिए सरकार ने 32 गेंदों पर चार चौके और पांच छक्के जबकि दास ने 39 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के लगाए। सरकार को उनकी बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

Advertisement

वनडे टीम का कप्तान बनाए गए तमीम इकबाल ने 33 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों के सहारे 41, मुश्फिकुर रहीम ने 17 और कप्तान महमुदुल्ला ने नाबाद 14 रन बनाए।

जिम्बाब्वे की ओर से क्रिस पोफु, सिकंदर रजा और वेस्ले मधेवरे ने एक-एक विकेट चटकाए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार