Bangladesh vs Hong Kong, Asia Cup 2025: बांग्लादेश टीम के कप्तान लिटन दास (Litton Das) के पास गुरुवार (11 सितंबर) को  एशिया कप 2025 में हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में होने वाले एशिया कप 2025 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। बांग्लादेश की यह मौजूदा एडिशन में पहले मुकाबला होगा, जिसकी शुरूआत भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। 

Advertisement

सबसे ज्यादा छक्के

Advertisement

दास अगर इस मैच में एक छक्का जड़ने में कामयाब रहते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच जाएंगे। फिलहाल वह इस लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर काबिज हैं। उन्होंने 108 पारियों में 77 छक्के और महमूदुल्लाह ने 130 पारियों में 77 छक्के जड़े हैं। 

महमूदुल्लाह को पछाड़ने के करीब

अगर दास 8 रन बना लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में महमूदुल्लाह को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर आ जाएंगे। दास ने अभी तक 108 पारियों में 2437 रन बनाए हैं, वहीं महमूदुल्लाह के नाम 130 पारियों में 2444 रन दर्ज है। 2551 रन के साथ ऑलराउंडर शाकिब अल हसन पहले नंबर पर हैं। 
8000 इंटरनेशनल रन

दास ने बांग्लादेश के लिए 255 इंटरनेशनल मैच की 290 पारियों में 7935 रन बनाए हैं। अगर वह 65 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो बांग्लादेश के लिए आठ हजार या उससे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल मुशफिकुर रहीम,तमीम इकबाल, शाकिब अल हसन औऱ महमूदुल्लाह ही इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। 

Advertisement

टी-20 एशिया कप 2025 के लिए बांग्लादेश टीम

Also Read: LIVE Cricket Score

लिट्टन दास (कप्तान, विकेटकीपर), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदोय, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, नुरुल हसन सोहन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, शैफ उद्दीन।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार