15 जनवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे ट्राई सीरीज के पहले वनडे की शुरुआत में ही कुछ खास रिकॉर्ड बन गए हैं।
वनडे इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम के लिए गेंदबाजी की शुरुआत स्पिनर शाकिब अल हसन ने की। इसके बाद दूसरा ओवर स्पिनर सुनझमुल इस्लाम ने फेंका। वनडे क्रिकेट के इतिहास में ये दूसरा मौका है जब दो किसी वनडे इंटरनेशनल मुकाबले के पहले दो ओवर स्पिन गेंदबाजों ने डाले हैं।
इससे पहले पिछले साल न्यूजीलैंड औऱ साउथ अफ्रीका के बीच हेमिल्टन में खेले गए मुकाबले में ये कारनामा हुआ था।
शाकिब ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
बांग्लादेश पारी में गेंदबाजी की शुरुआत करने उतरे दिग्गज स्पिनर शाकिब अल हसन ने पहले ही ओवर में जिम्बाब्वे के बल्लेबाज सोलोमन मिर और क्रेग एर्विन को शून्य के स्कोर पर आउट कर पवेलियन भेज दिया। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS
बांग्लादेश के वनडे क्रिकेट इतिहास में ये पहला मौका है जब बांग्लादेश ने पारी के पहले ओवर में दो विकेट हासिल किए हैं।