नई दिल्ली, 22 अगस्त (हि.स.) । भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज जहीर खान ने कहा है कि भारतीय टीम विदेशी सरजमीं पर प्रभाव छोड़ने में तब तक संघर्ष करता रहेगा, जब तक कि बल्लेबाज अपने खेल में सुधार करके लगातार बड़ा स्कोर खड़ा नहीं करते।

Advertisement

जहीर ने एक मशहूर वेबसाइट से बात करते हुए कहा, ‘‘मुझे हमेशा से लगता है कि अगर आपने पहली पारी में 350 से अधिक रन बनाए हैं तो आप मैच में बने हुए हो। अगर आप इस स्कोर को हासिल नहीं करते तो आपको हमेशा वापसी करने की कोशिश करनी पड़ती है।’’

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘अतीत में हमें विदेशों में जो सफलता मिली उसमें अहम यह था कि हम अच्छा स्कोर खड़ा किया करते थे। उसे बात हम विकेट चटकाने की कोशिश करते थे।’’ बायें हाथ के इस स्विंग गेंदबाज ने संकेत दिए कि आगामी चैम्पियन्स लीग ट्वेंटी20 में उनके खेलने की संभावना नहीं हैं लेकिन उन्होंने कहा कि वह चोट से अच्छी तरह उबर रहे हैं। चैम्पियन्स लीग टी20 का आयोजन भारत में चार विभिन्न स्थलों पर 13 सितंबर से चार अक्तूबर तक किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/गोविन्द

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार