ढाका, 6 अक्टूबर | बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) राष्ट्रपति नजमुल हसन को सुरक्षा कारणों से श्रृंखलाओं में हो रही देरी पर स्थायी समाधान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की बैठक का इंतजार है। बांग्लादेश की एक वेबसाइट के अनुसार, यह बैठक शुक्रवार को दुबई में स्थित आईसीसी के मुख्यालय में होगी। बीसीबी अध्यक्ष का मानना है कि बांग्लादेश का आईसीसी में एक मजबूत स्थान है। 

Advertisement

हसन ने कहा, "मैं जानता हूं कि अगर मैं आईसीसी में कुछ कहूंगा, तो वह पूरे ध्यान से सुनेंगे। मैं आईसीसी और अन्य को यह बताने की कोशिश करुं गा कि खतरों के कारण ऐसी जगहों पर खेल नहीं रोके जा सकते, जिनका अतीत में कोई रिकार्ड न हो।"

Advertisement

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सुरक्षा कारणों के चलते पिछले गुरुवार को अपना बांग्लादेश दौरा स्थगित कर दिया था। इसके पश्चात बीसीबी और क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने सोमवार को नई सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के चलते आपसी सहमति से महिला क्रिकेट टीम का बांग्लादेश दौरा भी रद्द कर दिया। 

हसन का मानना है कि इस मुद्दे को ठीक करने में आईसीसी मुख्य भूमिका निभाएगा। सभी देशों में ऐसे खतरे होते हैं, लेकिन इसके लिए खेल नहीं रुकता।

(आईएएनएस)

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार