20 दिसंबर। भारत औऱ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली और टिम पेन आपस में लाइव मैच के दौरान बहसबाजी और भिड़ते हुए नजर आए थे।

Advertisement

इन दोनों के ऐसे व्यवहार की काफी आलोचना हुई थी। गौरतलब है कि पर्थ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई पारी के 71वें ओवर में जब टिम पेन अपना रन पूरा कर रहे थे तो उसी दौरान विराट कोहली उनके सामने आकर खड़े हो गए। 

जिसके बाद दोनों कप्तान एक दूसरे को घूरने लगे। ऐसे में अंपायर को बीच - बचाव करके मामला शांत करना पड़ा था।

आपको बता दें कि बीसीसीआई ने कोहली और टिम पेन के मुद्दों को लेकर एक बयान जारी किया और सीधे तौर पर कहा कि दोनों के बीच किसी प्रकार का कोई ऐसा बड़ा झगड़ा नहीं हुआ है और सभी खबरें झुठी है।

गौरतलब है कि कोहली ने भी पर्थ टेस्ट मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा था कि जब तक कोई खिलाड़ी एक दूसरे पर गाली गलौच नहीं करते तबतक किसी प्रकार की मर्यादा का उल्लंघन नहीं होता है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार