Shubman Gill Ruled Out First Test vs South Africa: साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। कप्तान शुभमन गिल गर्दन में चोट के कारण बाकी बचे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने रविवार (16 नवंबर) की सुबह इसकी आधिकारिक जानकारी दी। 

Advertisement

बीसीसीआई  ने बयान जारी कर कहा, “ कप्तान शुभमन गिल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में चल रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गर्दन में चोट लगी। दिन का खेल समाप्त होने के बाद उन्हें जांच के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। वह फिलहाल हॉस्पिटल में निगरानी में हैं। वे इस टेस्ट मैच में आगे हिस्सा नहीं लेंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।”

Advertisement

बता दें कि पहली पारी में गिल ने 3 गेंदों का सामना किया। हार्मर को बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से चौका मारा, लेकिन इस दौरान उनकी गर्दन में जकड़न महसूस हुई, जिसके बाद फिजियो मैदान पर और फिर गिल बाहर चले गए। गिल दोबारा बल्लेबाजी करने नहीं उतरे औऱ ना ही दूसरी पारी में फील्डिंग के लिए। 

गौरतलब है कि दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं। इसके साथ साउथ अफ्रीका की कुल बढ़त 63 रन की हो गई है। 

Also Read: LIVE Cricket Score

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 159 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 189 रन बनाकर 30 रन की बढ़त हासिल की। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार