बीसीसीआई ने पंजाब किंग्स को छोड़कर सभी आईपीएल टीमों को मंगलवार (13 मई) तक अपने-अपने वेन्यू पर रिपोर्ट करने को कहा है। इंडियन एक्सप्रैस की खबर के अनुसार भारतीय बोर्ड ने सभी फ्रेचाइजियों को जानकारी दे दी है कि नया शेड्यूल बनाकर जल्द आईपीएल शुरू करने की प्लान बना रहे हैं। बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों को यह भी कहा है कि वे अपने विदेशी खिलाड़ियों को उनकी यात्रा  प्लान के बारे में सूचित करें।

Advertisement

शुक्रवार (9 मई) को आईपीएल सस्पेंड होने के बाद अधिकतर विदेशी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ उसी शाम वापस अपने वतन लौट गए थे। अब सभी फ्रेंचाइजी उन्हें वापस बुलाने के इंतजाम कर रही हैं। माना जा रहा है बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों को मंगलवार तक रिपोर्ट देने को इसलिए कहा है क्योंकि वह आईपीएल को निर्धारित तारीख 25 मई (फाइनल) पर ही पूरा करना चाहता है। बता दें कि सीजन में कुल 12 मुकाबले बचे हैं।

Advertisement

बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र में इंडियन एक्सप्रैस से कहा, “ सभी फ्रेंचाइजियों को मंगलवार तक अपने-अपने वेन्यू पर रिपोर्ट करने के लिए कह दिया गया है। पंजाब का एक न्यूट्रल वेन्यू होगा, जिसपर फैसला होना अभी बाकी है। बोर्ड ज्यादा डबल हैडर करने का प्लान कर रहा है, जिससे आईपीएल तयम समय पर पूरा किया जा सके।”

आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान होने के बाद कहा, “ सीजफायर की घोषणा हो चुकी है, अब हम आईपीएल को फिर से शुरू करने और समाप्त करने की संभावना पर विचार कर रहे हैं। अगर इसे तुरंत आयोजित करना संभव है तो। हमें तारीख और वेन्यू सबपर का करना होगा और टीम के मालिकों, ब्रॉडकास्टर और शामिल सभी से बात कर के आगे बढ़ने का तरीका तलाशेंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमें सरकार से परामर्श करना होगा।”

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद बीसीसीआई ने टूर्नामेंट को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार