नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (CRICKETNMORE)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी सीरीज में निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) को ट्रायल के तौर पर इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है।

कोहली और स्मिथ के बीच होगा घमासान, सीरीज के कार्यक्रम का हुआ एलान

Advertisement

बीसीसीआई इस सीरीज में इस प्रणाली में किए गए सुधारों का आकलन करेगी। बीसीसीआई के बयान के अनुसार, बोर्ड इस प्रणाली को सीरीज में इसकी पूर्ण क्षमता के साथ इस्तेमाल करेगा।

Advertisement

बीसीसीआई ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) और हॉकआई अधिकारियों के साथ हुई बैठक में इस प्रणाली में किए गए सुधारों के मूल्यांकन के बाद इसके इस्तेमाल की अनुमति दी है।

EXCLUSIVE: टिम साउथी के इस कैच ने बदला मैच का रूख, खुद धोनी रह गए हैरान

बीसीसीआई ने इस बात पर संतुष्टि जताई है कि आईसीसी और हॉकआई के अधिकारियों ने बोर्ड द्वारा जताई गई कई चिंताओं और सुझावों पर काफी हद तक ध्यान दिया है।

इसमें किए गए बदलावों में एक बदलाव 'अल्ट्रामोशन कैमरों' को शामिल करना है, जिससे गेंद की दिशा पर बेहतर रूप से नजर रखी जाएगी और इसका आकलन और भी सटीक हो सकेगा।
डीआरएस में अब प्रभाव बिन्दु तय करने के लिए मानवीय हस्ताक्षेप भी होगा जिसे अल्ट्रा ऐज तकनीक के माध्यम से नियंत्रित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से BCCI को दिया झटका, नियुक्त होगा ऑडिटर

हॉकआई ने अब इस तरह की तकनीक इजाद की है जो सभी प्रक्रिया को रिकार्ड और उसके सभी चित्र सुरक्षित कर लेगी। किसी वजह से अगर ऑपरेटर ट्रेकिंग सिस्टम को पकड़ नहीं पाता है तो इन चित्रों का उपयोग किया जा सकेगा।

Advertisement

इस प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त कैमरों को भी अब उपयोग में लिया जाएगा। इसके अलावा डीआरएस के लिए स्पिन को बेहतर तरीके से देखने के लिए सौ फीसदी भरोसेमंद अवलोकन प्रदान किया जाएगा। यह सभी कुछ बीसीसीआई के सुझावों पर आधारित है।

OMG:विराट कोहली को इस व्यक्ति से लगता है सबसे ज्यादा "डर”

बीसीसीआई के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर इस बैठक में मौजूद थे।

उन्होंने एक बयान में कहा, "हम इस बात से खुश हैं कि हॉकआई ने हमारी सभी सिफारिशों पर ध्यान दिया है। हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी श्रंखला में डीआरएस प्रणाली के संशोधित संस्करण को ट्रायल के तौर पर उपयोग में लाया जाएगा। इस सीरीज में इस प्रणाली के प्रदर्शन और इस पर मिलने वाली प्रतिक्रियाओं के बाद ही हम आने वाली सीरीजओं में इसे जारी रखने के बारे में विचार करेंगे।"

Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज नौ नवंबर से एक फरवरी के बीच खेली जाएगी। इस दौरन पांच टेस्ट, तीन वन डे और तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे।

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार