IPL 2023 ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के लिए दिल खोलकर पैसे खर्च किये। यही वजह है आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन तीन खिलाड़ियों के नाम जिन पर टीमों ने पैसा तो खूब लगाया, लेकिन यह खिलाड़ी टीम के लिए वेल्यू नहीं दे सके। इस लिस्ट में दो इंग्लिश खिलाड़ी शामिल हैं।  

Advertisement

बेन स्टोक्स (Ben Stokes)

Advertisement

आईपीएल ऑक्शन 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। CSK इंग्लिश ऑलराउंडर में एक कप्तान और एक ऑलराउंडर यानी कुल मिलाकर महेंद्र सिंह धोनी की रिप्लेसमेंट देख रही थी, लेकिन सुपर किंग्स की यह खरीद अब तक बेहद बुरी साबित हुई है। दरअसल, बेन स्टोक्स चोटिल हैं जिस वजह से वह अब तक सीजन में CSK के लिए कुछ खास नहीं कर सके हैं।

स्टोक्स ने सीएसके के लिए उनके शुरुआती 6 मुकाबलों में से सिर्फ 2 में हिस्सा लिया है जिसके दौरान वह बल्लेबाज़ी से सिर्फ 15 रन जोड़ सके। स्टोक्स बॉलिंग के लिए फिट नहीं थे और अब लगातार इंजर्ड होने के कारण सिर्फ बेंच गर्म कर रहे हैं।

दीपक चाहर (Deepak Chahar)

इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स का एक ओर खिलाड़ी शामिल है। जी हां, हम बात कर रहे हैं दीपक चाहर की। इस तेज गेंदबाज़ को सुपर किंग्स ने आईपीएल मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन तब से लेकर अब तक उन्होंने अपनी टीम के लिए सिर्फ 3 मैच खेले हैं।

Advertisement

पिछले सीजन चाहर चोटिल होने के कारण उपलब्ध नहीं थे और एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। आईपीएल 2023 में दीपक चाहर ने सीएसके के लिए तीन मैच खेले जिसमें उन्हें एक भी सफलता हासिल नहीं हुई। इसी बीच वह एक मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए और अब टीम के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer)

इंग्लिश गन गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर का हाल भी दीपक चाहर जैसा ही रहा है। मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा को 8 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह फ्रेंचाइजी जानती थी कि जोफ्रा आईपीएल 2022 में अपनी इंजरी के कारण नहीं खेल सकेंगे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने रिस्क लिया।

Advertisement

यह रिस्क मुंबई इंडियंस पर काफी भारी पड़ा। जोफ्रा आईपीएल 2023 खेलने इंडिया आए, लेकिन इस सीजन भी वह अब तक सिर्फ अपनी टीम के लिए एक मैच के लिए उपलब्ध हुए। 8 करोड़ का यह खिलाड़ी चोटिल होने के कारण अब सिर्फ एमआई का बेंच गर्म कर रहा है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार