बेन स्टोक्स 14 साल बाद ये खास अवॉर्ड जीतने वाले पहले क्रिकेटर बने 

Updated: Mon, Dec 16 2019 17:43 IST
Ben Stokes (Twitter)

लंदन, 16 दिसम्बर| हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी बेन स्टोक्स को बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द इअर चुना गया है। स्टोक्स 2005 के बाद यह सम्मान पाने वाले पहले क्रिकेट खिलाड़ी हैं। साल 2005 में हरफनमौला एंड्रयू फ्लिंटॉफ को यह अवॉर्ड मिला था। अब स्टोक्स को यह सम्मान मिला है। स्टोक्स ने अपने शानदार खेल से इंग्लैंड को पहली बार विश्व चैम्पियन बनाने में अहम योगदान दिया था।

प्रिंसेस रॉयल और मैनचेस्टर युनाइटेड तथा स्कॉटलैंड के पूर्व फुटबाल स्टार डेनिस लॉ ने स्टोक्स को यह अवॉर्ड दिया।

अवॉर्ड पाने के बाद स्टोक्स ने कहा, "यह एक व्यक्तिगत अवॉर्ड है लेकिन यह एक टीम स्पोर्ट है। आपके लिए सबसे बड़ा पल अपने साथियों के साथ बैक रूम में शानदार पल बिताना होता है। इनसे ही महान पल बनते हैं। दो साल पहले मैं मुश्किलों से गुजर रहा था और उस समय कई लोगों में मेरी मदद की थी। मैं आप सबके बगैर कुछ नहीं। आपका धन्यवाद।"

स्टोक्स से पहले यह अवॉर्ड एंडी मरे, जॉनी विल्किंसन और स्टीव रेडग्रेव ने जीते थे।
 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें