अनुभवी आलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज (115) ने अपना 14वां टेस्ट शतक बनाया जिससे श्रीलंका ने मेजबान न्यूजीलैंड के सामने पहले टेस्ट में जीत के लिए 285 रन का लक्ष्य रखा। यदि श्रीलंका यह मैच जीतता है तो उसकी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिन्दा रहेंगी।

Advertisement

मैथ्यूज ने 115 रन बनाये और दिनेश चांडीमल (42) और धनंजय डिसिल्वा (नाबाद 47) के साथ क्रमश: 105 और 60 रन की साझेदारी की। श्रीलंका की दूसरी पारी 302 रन पर समाप्त हुई।

Advertisement

स्टंप्स के समय न्यूजीलैंड ने 28/1 रन बना लिए थे और उसे पांचवें तथा अंतिम दिन 257 रन की जरूरत है।

नर्वस नाइनटीज में आधा घंटा रहने के बाद मैथ्यूज ने लगातार दो चौके लगाकर अपना शतक पूरा किया।

न्यूजीलैंड की तरफ से तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने 100 रन पर चार विकेट लिए। न्यूजीलैंड को नील वेगनर की कमी काफी खली जो दायीं हेमस्ट्रिंग में चोट के कारण कम से कम छह ह़फ्तों तक एक्शन से बाहर रहेंगे।

स्टंप्स के समय टॉम लाथम (नाबाद 11) और केन विलियम्सन (नाबाद 7) क्रीज पर थे और वे पांचवें दिन न्यूजीलैंड की उम्मीदों को आगे बढ़ाएंगे।

Advertisement

न्यूजीलैंड की तरफ से तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने 100 रन पर चार विकेट लिए। न्यूजीलैंड को नील वेगनर की कमी काफी खली जो दायीं हेमस्ट्रिंग में चोट के कारण कम से कम छह ह़फ्तों तक एक्शन से बाहर रहेंगे।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार