राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जो अब तक किसी भी भारतीय गेंदबाज के नाम नहीं था। इस मैच में आरसीबी ने बाजी मारी और 9 विकेट से जीत दर्ज की, लेकिन भुवी ने इतिहास रच दिया – वो भारत के पहले गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 300 मैच खेले हैं!

Advertisement

जी हां, IPL 2025 का 28वां मुकाबला सिर्फ जीत-हार की कहानी नहीं थी, बल्कि भुवनेश्वर कुमार के करियर का खास मोमेंट भी था। मैच में उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट लिया, और इसी के साथ उन्होंने टी20 करियर का 300वां मैच खेला।

Advertisement

भुवी के टी20 आंकड़े भी लाजवाब हैं –
मैच: 300
विकेट्स: 315
औसत: 24.90

ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय गेंदबाज हैं। उनके पीछे हार्दिक पंड्या हैं, जिनके नाम 292 टी20 मैच दर्ज हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह ने अब तक 234 मैच खेले हैं।

भुवी ने अपने टी20 करियर की शुरुआत 2009 में चैंपियंस लीग के जरिए RCB के लिए की थी। फिर 2011 में पुणे वॉरियर्स के साथ IPL में डेब्यू किया और 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े। SRH के साथ लंबे समय तक खेले और अब IPL 2025 में RCB की जर्सी में नज़र आ रहे हैं – वो भी मेगा ऑक्शन में 10.75 करोड़ में खरीदे गए।

भुवनेश्वर पिछले 3 साल से टीम इंडिया से बाहर हैं। आखिरी T20 इंटरनेशनल उन्होंने साल 2022 में खेला था, लेकिन आज भी जब गेंद थमाई जाती है तो वो कंट्रोल और अनुभव से अपनी अहमियत दिखा देते हैं। अपने डेब्यू मैच में ही पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट झटककर उन्होंने दुनिया को बता दिया था कि ‘भुवी’ आने वाले हैं।

Advertisement

 मैच की बात करें तो राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 173/4 का स्कोर बनाया। जवाब में विराट कोहली (62*) और साल्ट की दमदार पारी के दम पर RCB ने 17.3 ओवर में ही मैच 9 विकेट से जीत लिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार