19 सितम्बर (CRICKETNMORE)| बिहार ने 18 साल बाद घरेलू क्रिकेट में दमदार वापसी करते हुए बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप के अपने पहले मुकाबले में नागालैंड को आठ विकेट से मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नागालैंड ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए जिसे बिहार ने बाबुल कुमार के शानदार शतकीय पारी की बदौलत 43.4 ओवर में दो विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। 

Advertisement

नागालैंड के लिए सलामी बल्लेबाज नितेश लोचब ने सबसे अधिक 79 रनों का योगदान दिया। उन्होंने 69 गेंद लंबी अपनी पारी में 12 चौके और दो छक्के लगाए। बिहार के लिए समार कादरी ने तीन जबकि केशव कुमार और दिवान खान ने दो-दो विकेट लिए। आशुतोष अमन को एक विकेट मिला।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की शुरुआत खराब रही और आठ के स्कोर पर टीम ने कुंदन गुप्ता (2) के रूप में अपना पहला विकेट खोया। इसके बाद बाबुल कुमार (121 नाबाद ) और विकाश रंजन (47)ने दमदार पारी खेली और बिहार को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। बिहार के लिए केशव कुमार ने भी नाबाद 76 रन बनाए। 

नागालैंड की ओर से रवि मौर्या और इम्लीवाती लेम्तुर ने एक-एक विकेट चटकाए। 

बिहार के अलावा अरुणाचल प्रदेश भी अपना पहला ग्रुप मुकाबला जीतने में कामयाब रहा। अरुणाचल प्रदेश ने नाडियाड में खेले गए मैच में मिजोरम को चार विकेट से हराया। 

मिजोरम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और तरुवर कोहली के शानदार शतक की बदौलत 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 234 रन बनाए। अरुणाचल की तरफ से मेडुंग सिंगफो ने दो और अखिलेश साहनी, क्षितिज शर्मा, संदीप ठाकुर और समर्थ सेठ ने एक-एक विकेट हासिल लिया। 

Advertisement

अरुणाचल प्रदेश ने यह लक्ष्य सलामी बल्लेबजा समर्थ सेठ के 107 रनों की पारी के दम पर छह विकेट खोकर 47 ओवर में ही हासिल कर लिया। 

मिजोरम के लिए मारेमा ने तीन जबकि राल्टे, लल्नुन तुलांगा और अखिल राजपूत को एक-एक विकेट मिला। 

वडोदरा में हुए प्लेट ग्रुप के एक अन्य मुकाबले में पुडुचेरी को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मणिपुर की पूरी टीम 120 पर ही ढेर हो गई। पुडुचेरी की ओर से सारग उधेशी ने चार, सागर त्रिवेदी ने तीन असित संगनकल ने दो और अभिषेक नायर ने एक विकेट लिया। 

Advertisement

पुडुचेरी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए कोई गलती नहीं की और 25.3 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम के लिए सबसे ज्यादा सलामी बल्लेबाज शशांक सिंह ने 63 रना बनाए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार