वड़ोदरा, 14 अक्टूबर | अपनी गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को यहां रिलायंस स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में साउथ अफ्रीका को छह रनों से हरा दिया। इसके साथ भारत ने तीन मैचों की इस सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया। भारत ने बुधवार को पहले वनडे में 8 विकेट से जीत हासिल की थी जबकि शुक्रवार को उसे मेहमान टीम को पांच विकेट से हराया था।

Advertisement

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.5 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 146 रन बनाए और मेहमान टीम को 140 रनों पर ढेर कर दिया।

Advertisement

भारत की ओर से हरमनप्रीत कौर ने सबसे अधिक 38 रन बनाए जबकि शिखा पांडेय ने 35 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा पूनम राउत (15), कप्तान मिताली राज (11) और मानसी जोशी (12) ही दहाई तक पहुंच सकीं।

साउथ अफ्रीका की ओर से मेरिजाने काप ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए जबकि शबनिम इस्माइल और अयाबोंगा खाका को दो-दो सफलता मिली।

जवाब में खेलने उतरी मेहमान टीम 48 ओवरों का सामना करते हुए 140 रनों पर ढेर हो गई। इसमें एकता बिष्ट का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 32 रन देकर तीन विकेट लिए। दीप्ति शर्मा ने 24 रन देकर दो और राजेश्वरी गायकवाड ने 22 रन देकर दो सफलता हासिल की।

साउथ अफ्रीका की ओर से लाउरा वोल्वार्ट ने 23, कप्तान सुन लुस ने 24 और काप ने 29 रन बनाए। बिष्ट को वुमैन ऑफ द मैच चुना गया जबकि काप को वुमैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार