नई दिल्ली, 18 अप्रैल| न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी कोरी एंडरसन ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी जैसे बड़े खिलाड़ियों को गेंदबाजी करने से काफी अहम जानकारी मिलती है। इससे पता चलता है कि आपको दूसरों को कैसे गेंदबाजी करनी है। एंडरसन ने कहा कि धोनी सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक हैं और जब वो आईपीएल में उनके खिलाफ गेंदबाजी करते थे तो वह अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सीनियर खिलाड़ियों से पूछते थे।

Advertisement

एंडरसन ने स्पोर्टस्टार के इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के दौरान कहा, "वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। विश्व के सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक। उन्हें गेंदबाजी करना काफी मुश्किल है। मेरे पास लोग ऑन पर विराट कोहली और लोग ऑफ पर डी विलियर्स हुआ करते थे। वह लोग लगातार मुझे बताते थे कि मुझे क्या करना चाहिए।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "यहां तक कि वो भी यही कहते थे कि अगर तुम यहां गेंद डालोगे तो वो वहां छक्के मार देंगे।"

एंडरसन ने कहा, "एक बार जब आप इस तरह के बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी कर लेते हो तो इससे आपको दूसरों के खिलाफ कैसे गेंदबाजी करनी है इसके बारे में पता चलता है। आपको आत्मविश्वास मिलता है।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार