एशेज और टी-20 वर्ल्ड कप में खऱाब प्रदर्शन के बाद एक सवाल हर इंग्लिश फैन के मन में घूम रहा है और वो सवाल ये है कि क्या ब्रेडन मैकुलम अभी भी इंग्लैंड के हेड कोच बने रहेंगे? ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट्स की मानें तो, सभी मुश्किलों के बावजूद ब्रेंडन मैकुलम सभी फॉर्मेट में हेड कोच के तौर पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम को लीड करते रहेंगे।

Advertisement

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) फिलहाल मैकुलम को रिप्लेस करने के लिए किसी भी जल्दबाजी में नजर नहीं आ रहा है। ऑस्ट्रेलिया में खराब एशेज कैंपेन ने मैकुलम की मुश्किलें बढ़ा दी थीं और दौरे के दौरान ऑफ-फील्ड घटनाओं की रिपोर्ट के बाद तो हेड कोच पर दबाव बढ़ गया था, जिससे ऐसा लग रहा था कि टीम मैनेजमेंट में संभावित बदलाव होंगे लेकिन अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

Advertisement

मैकुलम भी इंग्लिश टीम के साथ बने रहने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। भारत से सेमीफ़ाइनल में हार के बाद मैकुलम ने कहा, "मुझे ये काम पसंद है। ये एक बहुत अच्छा काम है। बेशक, इसमें चुनौतियां होती हैं, लेकिन यही इसका नेचर है। मुझे लगता है कि हमने पिछले कुछ सालों में कुछ बहुत अच्छी चीज़ें हासिल की हैं, लेकिन टीम के साथ सभी फ़ॉर्मेट में अभी भी बहुत कुछ हासिल करना बाकी है।"

आगे बोलते हुए मैकुलम ने कहा, "मैं आगे भी रहना चाहता हूंं, तो देखते हैं कि अगले कुछ समय में क्या होता है। अभी, काफी समय तक बाहर रहने के बाद, घर जाने, कुछ तेज़ घोड़ों को देखने और कुछ ज़बरदस्त गोल्फ़ खेलने का समय है। सोचने के लिए थोड़ा समय, चीज़ों को सही होने देने और निष्पक्ष रूप से देखने के लिए कि क्या काम कर रहा है और क्या नहीं। मैं टीम को अगले स्टेज तक ले जाने में मदद करना चाहता हूं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

मीडिया रिपोर्ट्स भी बताती हैं कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) को अभी भी उम्मीद है कि वो इस रोल में बने रहेंगे। मैकुलम को इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान हैरी ब्रूक से भी मज़बूत सपोर्ट मिला, जिन्होंने वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद मैकुलम को मज़बूत सपोर्ट दिया था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार