अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कैप्टेंसी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम ने बीते शुक्रवार, 08 मई को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 51वें मुकाबले में 14.2 ओवर में 143 रनों का लक्ष्य हासिल करके दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 8 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इस मुकाबले के बाद KKR के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन (Cameron Green) ने एक बड़ा खुलासा किया और ये बताया कि वो ग्राउंड पर फिन एलन (Finn Allen) की सेंचुरी के लिए कैलकुलेशन कर रहे थे।

Advertisement

कैमरून ग्रीन ने कहा, "जब 30 रन चाहिए थे, तब मैंने फिन एलन के लिए पूरा हिसाब लगाया और उससे कहा कि शतक लगाने का मौका अभी भी है।" उन्होंने हल्के फुल्के अंदाज में ये भी कहा कि "अगर मैं फिन एलन के शतक में मदद नहीं करता तो कोलकाता के फैंस मुझसे नफरत करते।"

Advertisement

बताते चलें इस मुकाबले में एक समय 27 साल के फिन एलन को अपनी सेंचुरी पूरी करने के लिए 6 रनों की दरकार थी, वहीं KKR को जीत हासिल करने के लिए सिर्फ तीन रन चाहिए थे। इसके अलावा स्ट्राइक भी कैमरून ग्रीन के ही पास थी। यहां ग्रीन चाहते तो बाउंड्री लगाकर मुकाबला खत्म कर सकते थे, लेकिन इससे फिन एलन की सेंचुरी का सपना टूट जाता।

इसे ध्यान में रखकर कैमरून ग्रीन ने मुकेश कुमार की पहली गेंद पर सिंगल लिया, जिसके बाद अगली ही गेंद पर फिन एलन ने छक्का जड़ते हुए अपनी सेंचुरी और टीम की जीत पर मुहर लगाई।

शायद आपको यकीन नहीं होगा कि, DC vs KKR मैच में फिन एलन ने अपनी पारी की शुरुआती 18 गेंदों पर सिर्फ और सिर्फ 20 रन बनाए थे, लेकिन एक बार मैदान पर सेट होने के बाद उन्होंने अपनी बैटिंग से तूफान ही उठा दिया और कुल 47 गेंदों पर 10 छक्के ठोकते हुए अपना शतक पूरा किया। ये IPL  में फिन एलन का पहला शतक है।

ऐसा रहा मैच का हाल: IPL 2026 का 51वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था जहां KKR ने टॉस जीता और DC को पहले बैटिंग का न्योता दिया। इसके बाद मेजबान टीम ने पथुम निसांका की अर्धशतकीय पारी के दम पर स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 8 विकेट कोकर 142 रन टांगे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके जवाब में कोलकाता के लिए फिन एलन ने सलामी बल्लेबाज़ी करके शतक जड़ा जिसके दम पर टीम ने सिर्फ 14.2 ओवर में 143 रनों का लक्ष्य हासिल करके 8 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के बाद KKR की टीम पॉइंट्स टेबल पर सातवें पायदान पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ DC आठवें पायदान पर खिसक गई है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार