IPL 2026 Auction: कैमरून ग्रीन बिके सबसे महंगे, अनकैप्ड खिलाड़ियों ने भी की मोटी कमाई; देखें सभी टीमों का पूरा स्क्वाड यहां

Updated: Tue, Dec 16 2025 22:28 IST
Image Source: Google

आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन के साथ ही सभी 10 फ्रेंचाइज़ियों ने अपने-अपने स्क्वाड को अंतिम रूप दे दिया है। कैमरून ग्रीन 25.20 करोड़ में बिके, वहीं कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर बने सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी। इसके अलावा इस ऑक्शन में कई बड़े नाम अनसोल्ड भी रहे।

मंगलवार (16 दिसंबर) को अबू धाबी में हुई IPL 2026 मिनी ऑक्शन के साथ ही सभी टीमों ने आगामी सीजन के लिए अपना कॉम्बिनेशन तैयार कर लिया है। ऑक्शन में जहां कुछ खिलाड़ियों पर रिकॉर्ड तोड़ बोलियां लगीं, वहीं कई चर्चित नामों को इस बार भी खरीदार नहीं मिला।

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन इस ऑक्शन के सबसे बड़े आकर्षण रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 25.20 करोड़ रुपये में खरीदकर IPL इतिहास का सबसे महंगा विदेशी खिलाड़ी बना दिया। वहीं CSK द्वारा रिलीज किए गए श्रीलंका के स्टार तेज गेंदबाज मथीशा पाथिराना को  KKR ने 18 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

घरेलू खिलाड़ियों की बात करें तो कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर ने इतिहास रच दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने दोनों अनकैप्ड खिलाड़ियों को 14.20-14.20 करोड़ रुपये में खरीदा, जिससे वे IPL ऑक्शन इतिहास के संयुक्त रूप से सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए।

मिनी ऑक्शन के बाद अब सभी टीमों का फाइनल स्क्वाड सामने आ चुका है। नीचे IPL 2026 के लिए सभी फ्रेंचाइज़ियों की पूरी टीम लिस्ट दी गई है।

मुंबई इंडियंस

रिटेन खिलाड़ी:
अल्लाह गजनफर, अश्वनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, मयंक मार्कंडे (ट्रेड), मिचेल सैंटनर, नमन धीर, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रॉबिन मिंज, रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, शार्दुल ठाकुर (ट्रेड), शेरफेन रदरफोर्ड (ट्रेड), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स

ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी:
डैनिश मलेवार (30 लाख), क्विंटन डी कॉक (1 करोड़), अथर्व अंकोलेकर (30 लाख), मयंक रावत (30 लाख), मोहम्मद इज़हार (30 लाख)

चेन्नई सुपर किंग्स

रिटेन खिलाड़ी:
अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, नूर अहमद, रामकृष्ण घोष, संजू सैमसन (ट्रेड), ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल

ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी:
सरफराज खान (75 लाख), कार्तिक शर्मा (14.20 करोड़), प्रशांत वीर (14.20 करोड़), मैथ्यू शॉर्ट (1.50 करोड़), अमन खान (40 लाख), जैक एडवर्ड्स (1.60 करोड़), जैक फॉक्स (75 लाख), अकील होसिन (2 करोड़), राहुल चाहर (5.20 करोड़), मैट हेनरी (2 करोड़)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रिटेन खिलाड़ी:
अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, क्रुणाल पंड्या, नुवान तुषारा, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार, रसिख दर, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, विराट कोहली, यश दयाल

ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी:
विहान मल्होत्रा (30 लाख), जॉर्डन कॉक्स (75 लाख), वेंकटेश अय्यर (7 करोड़), सात्विक देसवाल (30 लाख), मंगेश यादव (5.20 करोड़), विक्की ओस्तवाल (30 लाख), कनिष्क चौहान (30 लाख)

राजस्थान रॉयल्स

रिटेन खिलाड़ी:
ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा (ट्रेड), जोफ्रा आर्चर, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, नांद्रे बर्गर, रवींद्र जडेजा (ट्रेड), रियान पराग, सैम करन (ट्रेड), संदीप शर्मा, शिमरॉन हेटमायर, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, युधवीर चरक

ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी:
अमन राव (30 लाख), रवि सिंह (95 लाख), रवि बिश्नोई (7.20 करोड़), यशराज पुंजा (30 लाख), विग्नेश पुथुर (30 लाख), सुशांत मिश्रा (90 लाख), बृजेश शर्मा (30 लाख), एडम मिल्ने (2.40 करोड़), कुलदीप सेन (75 लाख)

सनराइजर्स हैदराबाद

रिटेन खिलाड़ी:
अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, ब्राइडन कार्स, ईशान मालिंगा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन, जयदेव उनादकट, कमिंदु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, स्मरण रविचंद्रन, ट्रेविस हेड, जीशान अंसारी

ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी:
सलील अरोड़ा (1.50 करोड़), शिवांग कुमार (30 लाख), लियाम लिविंगस्टोन (13 करोड़), जैक एडवर्ड्स (3 करोड़), अमित कुमार (30 लाख), क्रेन्स फुलेत्रा (30 लाख), साकिब हुसैन (30 लाख), ओंकार तरमाले (30 लाख), प्रफुल हिंगे (30 लाख), शिवम मावी (75 लाख)

पंजाब किंग्स

रिटेन खिलाड़ी:
अर्शदीप सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर पन्नू, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्को यानसन, मार्कस स्टोइनिस, मिच ओवेन, मुशीर खान, नेहाल वढेरा, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, शशांक सिंह, श्रेयस अय्यर, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, वैशाख विजयकुमार, ज़ेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, युजवेंद्र चहल

ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी:
कूपर कॉनॉली (3 करोड़), प्रवीन दुबे (30 लाख), विशाल निशाद (30 लाख), बेन ड्वारशुइस (4.40 करोड़)

कोलकाता नाइट राइडर्स

रिटेन खिलाड़ी:
अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, अंकुल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रामनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती

ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी:
राहुल त्रिपाठी (75 लाख रुपये), फिन एलन (2 करोड़), तेजस्वी सिंह (3 करोड़), टिम सीफर्ट (1.50 करोड़), कैमरून ग्रीन (25.20 करोड़), सार्थक रंजन (30 लाख), दक्ष कामरा (30 लाख), रचिन रवींद्र (2 करोड़), प्रशांत सोलंकी (30 लाख), मथीशा पथिराना (18 करोड़), कार्तिक त्यागी (30 लाख), मुस्तफिजुर रहमान (9.20 करोड़), आकाश दीप (1 करोड़)

दिल्ली कैपिटल्स

रिटेन खिलाड़ी:
अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल, दुश्मंथा चमीरा, करुण नायर, केएल राहुल, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार, नितीश राणा (ट्रेड), समीर रिज़वी, टी नटराजन, त्रिपुराणा विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम

ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी:
डेविड मिलर (2 करोड़), पथुम निसांका (4 करोड़), साहिल पारख (30 लाख), पृथ्वी शॉ (75 लाख), बेन डकेट (2 करोड़), औकिब नबी (8.40 करोड़)

लखनऊ सुपर जायंट्स

रिटेन खिलाड़ी:
अब्दुल समद, एडन मार्करम, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर (ट्रेड), अर्शिन कुलकर्णी, आवेश खान, आयुष बदोनी, दिग्वेश राठी, हिम्मत सिंह, एम सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मयंक यादव, मोहम्मद शमी (ट्रेड), मिचेल मार्श, मोहसिन खान, निकोलस पूरन, प्रिंस यादव, ऋषभ पंत, शाहबाज अहमद

ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी:
अक्षत रघुवंशी (2.20 करोड़), मुकुल चौधरी (2.60 करोड़), जोश इंग्लिस (8.60 करोड़), वानिंदु हसरंगा (2 करोड़), एनरिक नॉर्टजे (2 करोड़), नमन तिवारी (1 करोड़)

गुजरात टाइटंस

रिटेन खिलाड़ी:
अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, गुरनूर सिंह बराड़, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, जोस बटलर, कगिसो रबाडा, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, अरशद खान, निशांत सिंधु, प्रसिद्ध कृष्णा, साई किशोर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर

ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी:
टॉम बैंटन (2 करोड़), जेसन होल्डर (7 करोड़), अशोक शर्मा (90 लाख), पृथ्वी राज (30 लाख), ल्यूक वुड (75 लाख)

इस बार भी कई बड़े नामों को खरीदार नहीं मिला, जिनमें जेक फ्रेजर मैकगर्क, डेवोन कॉनवे, जॉनी बेयरस्टो, दीपक हुड्डा, माइकल ब्रेसवेल, डेरिल मिचेल, दासुन शनाका, अल्ज़ारी जोसेफ, मथीशा थीक्षाना, मुजीब उर रहमान सहित कई खिलाड़ी शामिल हैं।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार ::

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें