Afghanistan vs England Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) के पास बुधवार (26 फरवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

Advertisement

बता दें साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले मैच में राशिद का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, अपने कोटे के 10 ओवर में उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 59 रन दिए थे। 

Advertisement

वनडे मे 200 विकेट

राशिद अगर इस मैच में 2 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वनडे में अपने 200 विकेट पूरे कर लेंगे और इस आंकड़े तक पहुंचने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। राशिद ने अभी तक खेले गए 112 वनडे मैच की 105 पारियों में 198 विकेट लिए हैं।  174 विकेट के साथ मोहम्मद नबी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। 

एलन डोनाल्ड को पछाड़ने का मौका

राशिद सबसे तेज 200 वनडे विकेट लेने के मामले में एलन डोनाल्ड को पछाड़ सकते हैं, जो 117  वनडे में इस आंकड़े तक पहुंचे थे। 

Advertisement

वनडे में सबसे तेज 200 विकेट

मिचेल स्टार्क- 102 मैच

सकलेन मुश्ताक- 104 मैच

Advertisement

मोहम्मद शमी- 104 मैच

ट्रेंट बोल्ट- 107 मैच

ब्रैट ली- 112 मैच

Advertisement

एलन डोनाल्ड- 117 मैच

2000 रन और 400 विकेट

राशिद ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर खेले गए 213 मैचों की 152 पारियों में 1976 रन बनाए हैं। 24 रन बनाते ही वह अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 विकेट लेने के साथ 2000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। 

Advertisement

गौरतलब है कि अफगानिस्तान औऱ इंग्लैंड के लिए यह मुकाबला बहुत अहम है। सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने रखने के लिए दोनों टीमों के लिए इस मैच में जीत जरूरी है। अफगानिस्तान को पहले मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों औऱ इंग्लैंड की टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार