India vs New Zealand Head to Head Record Stats Preview: भारत और न्यूजीलैंड की टीम रविवार 2 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले आमने-सामने होंगी।  यह टूर्नामेंट का आखिरी लीग स्टेज का मुकाबला भी है। 

Advertisement

ग्रुप ए से भारत-न्यूजीलैंड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन दोनों ही इस मैच में जीत की हैट्रिक के साथ टॉप पर रहकर नॉकआउट में जाने के इरादे से उतरेंगी।

Advertisement

कैसा रहा है रिकॉर्ड

आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। दोनों ही टीमों के बीच आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में कुल 11 मैच खेले गए हैं, जिसमें न्यूजीलैंड ने छह और भारत ने चार मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है।

सिर्फ चैंपियंस ट्रॉफी की बात करें तो दोनों की एकमात्र टक्कर साल 2000 के एडिशन में हुई थी, जब फाइनल में भारत को हराकर न्यूजीलैंड ने ट्रॉफी जीती है। 

शानदार फॉर्म में हैं दोनों टीम

Advertisement

भारत औऱ न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों का प्रदर्शन अभी तक शानदार रहा है, गेंदबाजों और बल्लेबाजों में अच्छा खेल दिखाया है। भारत ने अपने पहले दो  मैच में बांग्लादेश औऱ पाकिस्तान को हराया, वहीं न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। 

भारत के लिए विराट कोहली ने फॉर्म में वापसी की है, जो टीम के अच्छी खबर है। वहीं चोट से ठीक होकर न्यूजीलैंड टीम में लौटे रचिन रविंद्र ने भी पिछले मुकाबले में शतक लगाया है। 

टीमें

Advertisement

भारतीय टीम इस मुकाबले में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह पहली बार टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।  वहीं ऑलराउंडर डेरिल मिचेल बीमार होने के चलते न्यूजीलैंड के लिए पिछला मुकाबला नहीं खेल पाए थे। अगर वह इस मुकाबले लिए फिट होते हैं तो काइल जैमीसन की जगह टीम में वापसी कर सकते हैं। 

भारत की संभावित इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल,  कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह या मोहम्मद शमी और हर्षित राणा। 

Advertisement

न्यूजीलैंड की संभावित इलेवन

विल यंग, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रविंद्र, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, डेरिल मिचेल या काइल जैमीसन, विलियम ओरूर्के।

बन सकते हैं खास रिकॉर्ड

Advertisement

विराट कोहली ने अभी तक 299 वनडे मैच की 287 पारियों में 14085 रन बनाए हैं। अगर वह 150 रन बना लेते हैं तो वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कुमार संगाकारा को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ जाएंगे। जिनके नाम 404 मैच की 380 पारियों में 14234 रन दर्ज हैं। 

हार्दिक पांड्य़ा दो विकेट हासिल करने में कामयाब होते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट के मामले में सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर 23वें नंबर पर आ जाएंगे। हार्दिक ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 200 विकेट लिए हैं, वहीं सचिन ने 201 विकेट।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार